back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओलंपिक (कुश्ती) : पहले राउंड में हारकर खत्म हुआ सोनम का सफर (लीड-2)

टोक्यो, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की महिला पहलवान सोनम मंगलवार को 62 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल वर्ग के अपने पहले ही मुकाबले में हार कर टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गईं। माकुहारी मेसे हॉल-ए के मैट बी पर राउंड ऑफ-8 मुकाबले में सोनम का सामना एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता मंगोलिया की बोलोरतुया से हुआ, जिसे बोलोरतुया ने जीता। अंतिम समय तक स्कोर 2-2 था लेकिन बोलोरतुया को सेकेंड पीरियड में एक साथ हासिल दो अंकों के आधार पर विजेता घोषित किया गया। सोनम ने पहले पीरियड की समाप्ति तक 1-0 की लीड ले रखी थी। दूसरे पीरियड में भी सोनम ने एक अकं हासिल किया और 2-0 की लीड हासिल कर ली। बोलोरतुया ने हालांकि दूसरे पीरियड में एक साथ दो अंक लेकर बाजी मार ली। हार के बावजूद सोनम के लिए पदक की आस बची थी क्योंकि बोलोरतुया अगर फाइनल में पहुंच जातीं तो सोनम को रेपेचेज खेलने का मौका मिल जाता। बोलोरतुया हालांकि अपना अगला मुकाबला मात्र 50 सेकेंड में हार गईं और इसी के साथ सोनम के लिए टोक्यो ओलंपिक का सफर समाप्त हो गया। रियो ओलंपिक में भारत की साक्षी मलिक अपना क्वार्टर फाइनल मैच हार गईं थीं लेकिन इसके बावजूद उन्हें रेपेचेज खेलने का मौका मिला था। इसका कारण यह था कि क्वार्टर फाइनल में रूस की फाइनलिस्ट वेलेरिया कोब्लोवा से हारने के बाद, उन्होंने रेपेचेज राउंड के लिए क्वालीफाई किया। रेपेचेज राउंड में उन्होंने अपने पहले मुकाबले में मंगोलिया के पुरेवदोर्जिन ओरखोन को हराया। उन्होंने रेपेचेज मेडल प्लेऑफ में एक चरण में 0-5 से पिछड़ने के बावजूद, किर्गिस्तान के मौजूदा एशियाई चैंपियन ऐसुलु टाइनीबेकोवा पर 8-5 की जीत के बाद कांस्य पदक जीता और ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनीं। — आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵