back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओलंपिक (कुश्ती) : बजरंग ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में भारत के लिए जीता कांस्य (लीड-2)

टोक्यो, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के बजरंग पहलवान ने शनिवार को शानदार सफलता हासिल करते हुए फ्रीस्टाइल कुश्ती के 65 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। बजरंग ने इस तरह भारत की झोली में चौथा कांस्य और कुल छठा पदक डाला है, जो अब नीरज चोपड़ा द्वारा भाला फेंक में जीते गए स्वर्ण के बाद 8 सात हो गया है। माकुहारी मेसे हॉल-ए मैट बी पर बजरंग का सामना कजाकिस्तान के दौलत नियाबेकोव से था। बजरंग ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखते हुए इस मुकाबले को 8-0 से अपने नाम किया और विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों के बाद अपने नाम ओलंपिक पदक भी कर लिया है। इस मुकाबले में बजंरग इस तरह हावी रहे कि उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में दो बार पदक जीत चुके दौलत को एक भी अंक नहीं लेने दिया। बजरंग ने राउंड आफ-8 मुकाबले में किर्गिस्तान के इरनाजार अकामातालीव को हराया था। इसके बाद वह क्वार्टर फाइनल में ईरान के मुर्तजा घियासी के खिलाफ विजयी रहे थे लेकिन सेमीफाइनल में वह अजरबैजान के हाजी अलीयेव के हाथों बुरी तरह हार गए थे। अब टोक्यो में भारत के कुल सात पदक हो गए हैं। यह लंदन ओलंपिक से बेहतर है जहां भारत ने दो रजत और चार कांस्य जीते थे। नीरज और बजरंग के अलावा भारोत्तोलक मीराबाई चानू (रजत), पहलवान रवि कुमार दहिया (रजत), बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (कांस्य), मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (कांस्य) और पुरुष हॉकी टीम (कांस्य) टोक्यो में भारत के लिए अन्य पदक विजेता हैं। कुश्ती में भारत का यह सातवां पदक है, जिसमें दो रजत और पांच कांस्य पदक शमिल हैं। सुशील कुमार (लंदन 2012) और रवि कुमार दहिया (टोक्यो 2020) ने रजत पदक जीते, जबकि केडी जाधव (हेलसिंकी 1952), सुशील कुमार (बीजिंग 2008), योगेश्वर दत्त (लंदन 2012), साक्षी मलिक (रियो 2016) और बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक जीता। पुनिया, जिन्होंने अपने गुरु योगेश्वर दत्ता के लिए लंदन ओलंपिक से बाहर होने का विकल्प चुना था, ने आखिरकार शनिवार को मकुहारी मेस्से हॉल में नियाजबेकोव को आराम से हराकर अपने पहले ओलंपिक में अपना पहला पदक जीता और अपना सपना पूरा किया। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵