back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओलंपिक (बास्केटबॉल) : अमेरिकी महिलाओं ने जीता लगातार सातवां स्वर्ण पदक (लीड-1)

टोक्यो, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी महिला बास्केंटबॉल टीम ने रविवार को मेजबान जापान को हराते हुए टोक्यो ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीत लिया है। यह अमेरिका के लिए लगातार सातवां ओलंपिक खिताब है। अमेरिका के पुरुषों ने भी इस साल ओलंपिक गोल्ड जीता है। अमेरिकी महिलाओं ने 1976 में इस खेल को ओलंपिक मे शामिल होने के बाद से 9 स्वर्ण जीते हैं। साएतामा सुपर एरेना में हुए फाइनल मुकाबले का अंतिम स्कोर 90-75 से अमेरिका के पक्ष में रहा। जिसमें ब्रिटनी ग्रिनर ने 30 अंक बनाए। ब्रेना स्टीवर्ट ने 14 अंक बनाए जबकि एजा विल्सन के खाते में 19 अंक आए। जापान के लिए माकी तागादी ने 17 तथा नाको मोतोहाशी ने 16 अंक जुटाए। अमेरिकी टीम 1996 से लगातार ओलंपिक चैम्पियन रही है। इससे पहले 1984 और 1988 में भी उसके नाम स्वर्ण था। 1976 में उसने रजत और 1992 में कांस्य जीता था। अमेरिका ने 1980 के मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया था। जापान भले ही फाइनल मुकाबले में अमेरिका से हार गया, लेकिन उसके हिस्से में आया रजत पदक भी ऐतिहासिक है। ये जापान का बास्केटबॉल में पहला ओलंपिक पदक है। रजत पदक मेजबान जापान के लिए भी सबसे अच्छा परिणाम है, जिसका पिछला सर्वश्रेष्ठ-पांचवां स्थान, कनाडा में 1976 के मॉन्ट्रियल में आया था। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह एशियाई महिला बास्केटबॉल में दूसरे स्थान के रूप में सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक परिणाम भी है। इससे पहले चीन ने 1992 में रजत पदक जीता था। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव...
spot_img

Latest Stories

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵