back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंट्रा स्कवायड मैच से ओलंपिक की तैयारी बेहतर चल रही है : आकाशदीप

बेंगलुरु, 26 मई (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह का कहना है कि इंट्रा स्कवायड मैचों से ओलंपिक की तैयारी बेहतर चल रही है। भारतीय हॉकी टीम फिलहाल यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर में ओलंपिक की तैयारियों के लिए ट्रेनिंग कर रही है। आकाशदीप ने कहा, कई टीम हमारी तरह की स्थिति का सामना कर रही है जहां वे महामारी के कारण दौरे या मैच नहीं खेल पा रहे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि भारतीय टीम भाग्यशाली है कि उसे यूरोप और अर्जेटीना में मुकाबले खेलने को मिले। उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं होने से हम सभी ट्रेनिंग सीजन और इंट्रा स्कवायड मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं। मेरा मानना है कि इन मैचों से हम बेहतर तैयारी कर पा रहे हैं। भारत को एफआईएच प्रो लीग और अभ्यास मैचों के लिए मई में यूरोप दौरे पर जाना था लेकिन कोरोना के कारण यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

बाबा सिद्दीकी हत्‍या मामले में आरोपी आकाशदीप को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत, लेकिन मुंबई छोड़ने पर रोक

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । मुंबई हाईकोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी आकाशदीप करज...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...