back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट की कोहनी की सफल सर्जरी हुई

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट की कोहनी की सफल सर्जरी हुई, उन्होंने यहां चल रहे विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल मैच से अपना नाम बाहर लेने का फैसला किया था। हरियाणा की 27 वर्षीय पहलवान ने 31 अगस्त को अपने शुरुआती मुकाबले में भाग लेने के बाद विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल से नाम वापस ले लिया था। उस वक्त उन्होंने इसका कारण चक्कर आना बताया था। विनेश ने कहा था, मुझे नहीं पता कि मेरे साथ क्या हुआ। यह चोट नहीं है। मुझे चक्कर आ रहा था। हालांकि, बुधवार को उन्होंने अस्पताल के बिस्तर पर अपनी तस्वीर ट्विटर पर साझा की। तस्वीर साझा करते हुए विनेश ने लिखा, कोहनी की सर्जरी हो गई! मैं कितनी भी बार गिरूं, फिर भी उठूंगी। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि विनेश ने एक ईमेल के जरिए महासंघ को सूचित किया था। अधिकारी ने कहा, हमें सर्जरी के बारे में उसका ईमेल मिला। लेकिन वह कैसे घायल हुई, इसका उल्लेख नहीं किया गया। और हमें इसकी जानकारी नहीं है। उसने कहा कि वह सर्जरी के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में मुंबई जा रही है। विनेश टोक्यो ओलंपिक क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई थी और उन्हें डब्ल्यूएफआई ने अनुशासनहीनता के लिए निलंबित कर दिया था, लेकिन बाद में सिर्फ एक चेतावनी के साथ छोड़ दिया गया था। –आईएएनएस आरएसके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...