back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WHIL 2025: अब महिला हॉकी लीग का होगा आगाज, टूर्नामेंट को लेकर रानी रामपाल ने कही ये बड़ी बात

WHIL 2025: वुमेंस हॉकी इंडिया लीग का आगाज हो रहा है। IPL की तर्ज पर इंडिया हॉकी को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। इस टूर्नामेंट का पहला मैच 12 जनवरी को खेला जाएगा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत में आईपीएल की तरह ही अब वुमेंस हॉकी इंडिया लीग का आयोजना किया जा रहा है। इसका मकसद है कि, क्रिकेट के तर्ज पर महिला हॉकी टीम को बढ़ावा मिले जिससे की हॉकी को एक बड़ा मंच मिल सकें। इस लिए Women Hockey India League की शुरुआत की जा रही है। यह एक बड़ा आयोजन रांची में किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच 12 जनवरी को खेला जाएगा। जिसमें जिसमें कुल चार टीमें भाग लेंगी। यह रांची में 12 से 26 जनवरी तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में दिल्ली एसजी पाइपर्स, ओडिशा वॉरियर्स, श्राची रारह बंगाल टाइगर्स और सूरमा हॉकी क्लब शामिल होगी। 

वहीं इस टूर्नामेंट को लेकर भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच ने यह जानकारी दी है। उनका मानना है कि, महिला हॉकी इंडिया लीग का खेल पर प्रभाव उसी तरह पड़ेगा जैसा इंडियन प्रीमियर लीग का क्रिकेट पर पड़ा है। रानी का कहना है कि, महिला हॉकी इंडिया लीग के जरिए महिला हॉकी को एक बड़ा मंच मिलेगा, जिसमें प्रतिभा को निखारने और बेहतर प्रदर्शन करने के अवसर खुलेंगे। जिससे की खेल के प्रति लोगों की जागरूकता और लोकप्रियता बढ़ेगी। 

क्या बोलीं रानी रामपाल?

भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच रानी, जो सूरमा हॉकी क्लब की मेंटर और कोच हैं, उन्‍होने मीडिया से बातचीत में कहा कि, इस लीग के शुरुआत के लिए हॉकी इंडिया का हौसला अफजाई करना चाहिए, इसकी शुरुआत करने में कठिनाईयां जरुर आएगी, लेकिन यह महिला हॉकी के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। रानी ने आगे कहा कि, हमारी मेंस हॉकी टीम ने जो पेरिस में शानदार प्रदर्शन कर ओलंपिक में कांस्य पदक दिलाए। इसका श्रेय मेंस हॉकी इंडिया लीग को जाता है, जिसने पिछले कई सालों से मेहनत कर इस दिशा में कदम उठाए। कोच का मानना है कि, महिला हॉकी लीग की शुरुआत होने से आगामी समय में में और खासकर 2032 और 2036 ओलंपिक में युवा महिला खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा और कौशल को दिखाने का मौका मिलेगा। यह लीग उन खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच साबित होगी, जो अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं और जो भविष्य में दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करना चाहती हैं।

महिला क्रिकेट का दिया उदाहरण

रानी ने महिला क्रिकेट टीम की तारीफ करते हुए उनका उदाहरण देकर कहा कहा कि, जब महिला क्रिकेट की शुरुआत हुई थी, तब बहुत कम लोग इससे जुड़े थे, लेकिन धीरे-धीरे लोग इस खेल के बारे में जानने लगे। अब आप देख सकते है कि यह खेल देश में किस प्रकार लोकप्रिय हो चुका है। उनका कहना है कि, WHIL भी महिला हॉकी के लिए वही बदलाव लाएगा और इसके जरिए न सिर्फ खिलाड़ियों को एक मंच मिलेगा, बल्कि देशभर में महिला हॉकी को लेकर एक नई सोच विकसित होगी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Asia Cup 2025 के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित, हरमनप्रीत सिंह होंगे कप्तान, इन 18 प्लेयर्स को मिली जगह

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । हॉकी इंडिया ने 20 अगस्त को मेंस एशिया कप 2025 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम...
spot_img

Latest Stories

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵