back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विश्व कप 2022 क्वालीफायर से हटा उत्तर कोरिया

कुआलालम्पुर, 16 मई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने कतर में 2022 में होने वाले फीफा विश्व कप के लिए आयोजित किए जा रहे क्वालीफाईंग टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) ने रविवार को इसकी पुष्टि की। एएफसी ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने फीफा विश्व कप कतर 2022 के अलावा एएफसी एशियाई कप चीन 2023 के लिए जारी से भी अपना नाम वापस ले लिया है। एएफसी ने अपने बयान में कहा, यह मामला अब फीफा प्रतियोगिताओं की आयोजन समिति को भेजा जाएगा और ग्रुप-एच में स्टैंडिंग के बारे में और विवरण, जिसमें मौजूदा तुर्कमेनिस्तान, केंद्रीकृत स्थल मेजबान कोरिया गणराज्य, लेबनान और श्रीलंका शामिल हैं, की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। उल्लेखनीय है कि फीफा विश्व कप 2022 का आयोजन कतर की राजधानी दोहा में होना है जबकि एएफसी एशियाई कप चीन 2023 का आयोजन 16 जूवन से 16 जुलाई के बीच होना है। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Shakti Mohan Birthday: कभी चलना-फिरना भी था मुश्किल, आज डांस की दुनिया की पहचान हैं शक्ति मोहन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । देश की जानी-मानी डांसर, कोरियोग्राफर और टीवी पर्सनैलिटी शक्ति मोहन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज वे डांस की दुनिया...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...