back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WWE News Hindi- दिनभर की बड़ी खबरें, 29 जुलाई 2020

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन के लिए बुरी खबर, Raw का हुआ बुरा हाल WWE पिछले एक साल से व्यूअरशिप को लेकर काफी परेशान हैं। खासतौर पर पिछले चार महीने से WWE रॉ की व्यूअरशिप का काफी बुरा हाल है। इस हफ्ते WWE रॉ की व्यूअरशिप इतिहास में दूसरी बार सबसे कम रही है। और ये काफी चिंता का विषय है। वैसे भी इस समय WWE के सभी शो बिना फैंस के हो रहे हैं। जिस वजह से काफी नुकसान कंपनी को हो रहा है। WrestlingInc के मुताबिक इस हफ्ते WWE रॉ की व्यू्अरशिप 1.617 मिलियन रही है। पिछले हफ्ते के मुताबिक 0.7 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है। एक्सट्रीम रूल्स के बाद हुए WWE रॉ की व्यूअरशिप 1.628 मिलियन थी। 5 बड़ी चीजें जो WWE सुपरस्टार रैंडी ऑर्टन के चैंपियन बनने के बाद देखने को मिल सकती है WWE द्वारा आयोजित होने वाले समरस्लैम पीपीवी 2020 में WWE चैंपियनशिप के लिए रैंडी ऑर्टन और ड्रू मैकइंटायर के बीच मैच देखने को मिलेगा। इस ड्रीम मैच को लेकर सभी फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित है और वर्तमान समय में रैंडी ऑर्टन रॉ ब्रांड के सबसे हील सुपरस्टार है। इस मैच को इसलिए बुक किया ताकि ड्रू मैकइंटायर के टाइटल रन को सफल बनाया जा सके। पूर्व WWE सुपरस्टार डीन एंब्रोज ने विंस मैकमैहन को कहा ‘पागल इंसान’ एक समय में WWE में डीन एंब्रोज का बहुत बड़ा नाम हुआ करता था। लेकिन अब वो AEW का हिस्सा है और जॉन मोक्सली के नाम से जाने जाते हैं। AEW में जाने के बाद जॉन मोक्सली का बहुत बड़ा नाम हो गया है। WWE रेसलमेनिया 35 में अंतिम बार जॉन मोक्सली WWE में नजर आए थे। इसके बाद जॉन मोक्सली के नाम से AEW में उन्होंने डेब्यू किया। डीन एंब्रोज WWE में क्रिएटिव टीम से खुश नहीं थे। WWE में जॉन मोक्सली का करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। AEW में जाने के बाद से जॉन मोक्सली काफी गुस्से में WWE से नजर आए। कई बार वो इंटरव्यू में विंस मैकमैहन के खिलाफ बोल चुके हैं। WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो की इंजरी और रिंग में वापसी को लेकर अपडेट WWE एक्सट्रीम रूल्स में सैथ रॉलिंस और रे मिस्टीरियो के बीच ऑय फॉर ऑय मैच हुआ था। इस मैच के विजेता WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस रहे थे। लेकिन मैच का अंत काफी खतरनाक तरीके से हुआ था। रिंगसाइड में स्टील स्टेप पर एक बार फिर सैथ रॉलिंस ने रे मिस्टीरियो की आंख पटक दी थी। जिससे फिर से रे मिस्टीरियो को इंजरी आ गई। इसके बाद ये रिपोर्ट आई कि WWE दिग्गज की इंजरी काफी सीरियस है और वो कुछ समय के लिए रिंग में नजर नहीं आएंगे। द मिज ने WWE में अपने फ्यूचर प्लान को लेकर बड़ा बयान दिया द मिज WWE के सबसे भरोसेमंद सुपरस्टार कई सालों से रहे हैं। WWE में पिछले दस सालों से द मिज ने अपने कैरेक्टर से काफी अच्छा काम किया। WWE में उनका बड़ा रोल हमेशा से होता आ रहा है। 411 Wrestling पॉडकास्ट में हाल ही में मिज ने कई बड़े मुद्दों पर बातचीत की। अपने WWE फ्यूचर के बारे में भी द मिज ने बताया। साथ ही जॉन मॉरिसन के बारे में भी कई बड़ी बातें यहां पर मिज ने की।-www.sportskeeda.com

Advertisementspot_img

Also Read:

रियलिटी शो ‘The 50’ का बड़ा ऐलान: सिवेट तोमर से लेकर नीलम गिरी तक, कई चर्चित चेहरे लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जियोहॉटस्टार और कलर्स के अपकमिंग रियलिटी शो The 50 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 1 फरवरी को प्रीमियर से...
spot_img

Latest Stories

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...