back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद स्वदेश पहुंची न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

ऑकलैंड, 26 जून (हि.स.)। साउथेम्प्टन में भारत को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम स्वदेश पहुंच गई है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की गई है जिसमें खिलाड़ी एयरपोर्ट से बाहर जाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान डब्ल्यूटीसी खिताब का गदा एक खिलाड़ी के कंधे पर नजर आ रहा है। बता दें कि साल 2000 में आईसीसी नॉक आउट जीत के बाद यह न्यूजीलैंड की दूसरी बड़ी अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफी है। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड ने साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में डब्ल्यूटीसी के उद्घाटन संस्करण के फाइनल में भारत को आठ विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में विलियमसन और रॉस टेलर ने क्रमशः 52 और 47 रनों की नाबाद मैच जीताऊ पारी खेली थी। भारत ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए थे, इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी पहला पारी में 249 रन बनाकर टीम इंडिया पर 32 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 170 रन बनाए और कीवी टीम के सामने 139 रन का लक्ष्य रखा। कप्तान केन विलियमसन और अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर की शानदार साझेदारी के चलते न्यूजीलैंड इस मैच को 8 विकेट से जीतने में सफल रहा। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

हार्दिक पांड्या ने कमबैक करते ही 68 गेंदों में ठोक दिया शतक, लिस्ट-ए क्रिकेट में किया करियर का पहला धमाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में वापसी की और मैदान पर आते ही...
spot_img

Latest Stories

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵