back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शुरुआती वर्षों में अपनी गेंदबाजी में गति जोड़ने के महत्व को कभी महसूस नहीं किया: भुवनेश्वर कुमार

सुनील दुबे नई दिल्ली, 28 मई (हि.स.)। भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का कहना है कि उन्होंने शुरुआती वर्षों में अपनी गेंदबाजी में गति जोड़ने के महत्व को कभी महसूस नहीं किया, लेकिन एक बार ऐसा करने के बाद, उन्हें उस स्विंग को बनाए रखने में मदद मिली। उन्होंने अपनी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "ईमानदारी से कहूं तो पहले कुछ वर्षों में मुझे नहीं पता था कि गेंदबाजी में गति कुछ ऐसी है जिसे जोड़ने की जरूरत है।" उन्होंने कहा, "जैसे-जैसे मैं खेलता गया, मुझे लगा कि स्विंग के साथ मुझे अपनी गति में सुधार करने की आवश्यकता है क्योंकि 120 केपीएच या सिर्फ 130 केपीएच में गेंदबाजी करने से बल्लेबाज स्विंग को समायोजित कर रहे थे। इसलिए, मैं गति बढ़ाना चाहता था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि इसे करना कैसे है।" 31 वर्षीय भुवनेश्वर ने अब तक 21 टेस्ट में 63 विकेट, 117 एकदिवसीय और 48 टी 20 में क्रमश: 138 और 45 विकेट लिए हैं। उन्होंने कहा, "सौभाग्य से, मैं गति में सुधार करने में सक्षम था और इससे मुझे बाद के चरणों में वास्तव में मदद मिली। तो हां, जब आपके पास गति हो, 140 से अधिक की गति नहीं, लेकिन 130 के मध्य में गेंदबाजी करने से उस स्विंग को बनाए रखने और बल्लेबाज पर दबाव बनाए रखने में मदद मिलती है।" भुवनेश्वर चोटों से परेशान हैं और साउथेम्प्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵