नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में महामुकाबला होना है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित है, और क्रिकेट प्रेमी को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच की अहमियत को देखते हुए भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने बड़ा फैसला लिया है, जहां उन्होंने तय शेड्यूल समय से तीन घंटे पहले प्रैक्टिस करने का फैसला किया है। उन्होंने यहां प्रैक्टिस करने के लिए UAE के टॉप गेंदबाजों को बुलाया है।
मैच को लेकर दिखा विराट का समर्पण
विराट कोहली के इस कदम से हर कोई समझ गया होगा कि, वो इस मुकाबलें का और दिलचस्प बनाना चाहते है। दोनों टीम के बीच यह हाई वोल्टज मुकाबला है। इस फैसले से विराट यह साबित करना चाहते है कि, स्टार बल्लेबाज इस मैच में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। स्थानीय तेज गेंदबाजों के साथ प्रैक्टिस करके कोहली अपनी तकनीक और टाइमिंग पर भी काम करना चाहते हैं। फैंस भी विराट से उत्कृष्ट खेल की उम्मीद करते है। क्या उनकी तैयारी बड़े मंच पर एक और शानदार प्रदर्शन में तब्दील होगी।
पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा है विराट का रिकॉर्ड
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट ने इस तरह से पाकिस्तान को खसीटने पूरी तैयार कर ली है। पाकिस्तान के खिलाफ विराट का वनडे रिकॉर्ड सबसे बेहतर रहा है। उनके सामने खलना विराट को काफी भाता है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 16 वनडे मैचों में 52.15 की शानदार औसत से 678 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से इस दौरान तीन शतक और दो फिफ्टी निकलीं, जिसमें उनका हाई-स्कोर 183 रन रहा है।
दुबई में पाकिस्तान पर भारी भारत
विदेशी धरती दुबई के मैदान पर टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक बेहतर रहा है। टीम ने यहां 7 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 7 में जीत मिली है। इस मैदान पर टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच खेले हैं और इन दोनों में जीत दर्ज की है। इस तरह से देखा जाए तो पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया पलड़ा भारी है।




