back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास! ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में जीता गोल्ड मेडल, जानें कितने मीटर दूर फेंका भाला

नीरज चोपड़ा ने चेक गणराज्य में आयोजित ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में स्वर्ण पदक जीतकर एक और इंटरनेशनल जैवलिन टूर्नाटमेंट में देश का मान बढ़ाया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत के उभरते सितारे एथलेटिक्स के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच भारत का नाम रोशन किया है। हाल ही में नीरज चोपड़ा ने चेक गणराज्य में आयोजित ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में स्वर्ण पदक जीतकर एक और इंटरनेशनल जैवलिन टूर्नाटमेंट में देश का मान बढ़ाया है। नीरज ने तीसरे राउंड में 85.29 मीटर का थ्रो किया, जिसे कोई दूसरा पछाड़ नहीं सका।

वहीं, इस खेल में दक्षिण अफ़्रीका के डोव स्मिट ने दूसरे राउंड में 84.12 मीटर का भाला फेंका, जो 6 राउंड में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। वह दूसरे स्थान पर रहे। ग्रेनेडा के पीटर एंडर्सन ने अपने पहले प्रयास में 83.63 मीटर भाला फेंका और छह राउंड में यह उनका शानदार प्रदर्शन रहा है। वह तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज ने इससे पहले 2018 में IAAF कॉन्टिनेंटल कप में ओस्ट्रावा में हिस्‍सा लिया था, जहां उन्होंने 80.24 मीटर के थ्रो के साथ छठा स्‍थान पाने में सफल रहे थे। हालांकि, ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में, यह उनकी पहली उपस्थिति थी। नीरज चोपड़ा ने फाउल थ्रो के साथ इवेंट का अंत किया।

इस सत्र की ये 5वीं प्रतियोगिता 

विश्व चैंपियन में नीरज चोपड़ा अपने इस प्रदर्शन से निराश थे, क्योंकि उन्होंने पेरिस डायमंड लीग के बाद लगातार दूसरा इवेंट जीता है। यह इस सत्र की उनकी पांचवीं प्रतियोगिता थी। उन्होंने वर्ष की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में एक इन्विटेशनल मीट से की थी, जहां उन्होंने 84.52 मीटर थ्रो के साथ जीत हासिल की थी।

नीरज चोपड़ा के लिए कमाल रहा है ये साल

नीरज चोपड़ा का यह साल कमाल का रहा है। वह एक के बाद एक कई मेडल जीतने में कामयाब रहे है। नीरज चोपड़ा ने दोहा में अपने डायमंड लीग ओपनर में 90.23 मीटर की थ्रो के साथ पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया, जो उनके पिछले सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर से बेहतर था। इस मील के पत्थर के बावजूद, नीरज जर्मनी के जूलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने 91.06 मीटर की थ्रो फेंकी।

दोहा के बाद, नीरज ने पोलैंड के चोरज़ोव में जानूस कुसोसिन्स्की मेमोरियल में हिस्‍सा लिया, जहां वह (84.14 मीटर) फिर से वेबर (86.12 मीटर) से दूसरे स्थान पर रहे। फिर नीरज ने शुक्रवार को पेरिस डायमंड लीग में वेबर को आखिरकार हरा दिया, जहां भारतीय खिलाड़ी ने 88.16 मीटर के अपने पहले थ्रो के साथ क्षेत्र में शीर्ष स्थान हासिल किया। 

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने मसूरी में धूमधाम से अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लिए। अब...
spot_img

Latest Stories

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵