back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुल्तान सुल्तांस ने जीता पीएसल के छठे संस्करण का खिताब

अबू धाबी, 25 जून (हि.स.)। सोहेब मकसूद और रिली रोसो के बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों की बदौलत मुल्तान सुल्तांस ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के छठें संस्करण का खिताब जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस ने पेशावर जाल्मी को 47 रन से हराकर पहली बार पीएसल का खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुल्तान की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 206 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में पेशावर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी। फाइनल में मुल्तान की तरफ से नाबाद 65 रन की पारी खेलने वाले सोहेब मकसूद को मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इस मैच में मुल्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। सलामी बल्लेबाज शाॉन मसूद (37) और मोहम्मद रिजवान (30) ने पहले विकेट के लिए 52 गेंदों पर 68 रन जोड़े। मोहम्मद इमरान ने मसूद को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद तीसरे नंबर उतरे 34 वर्षीय सोहेब मकसूद ने 35 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 65 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रिली रोसो ने भी उनका अच्छा साथ निभाया। रोसो ने मात्र 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। रोसो ने आउट होने से पहले 21 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन बनाए। सोहेब और रोसो ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 44 गेंदों में 98 रन की साझेदारी निभाई। खुशदिल शाह ने 5 गेंदों में 15 रन जड़कर मुल्तान का स्कोर 200 पार पहुंचाया। पेशावर की ओर से समीम गुल और मोहम्मद इमरान ने दो-दो विकेट लिए। 207 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेशावर की शुरुआत खराब रही और जबरदस्त फॉर्म में चल रहे अफगानिस्तान के विस्फोटक हजरतुल्लाह जजाई सिर्फ 6 रन बनाकर ब्लेसिंग मुज़ारबानी की गेंद पर अपना विकेट दे बैठे। तीसरे नंबर पर उतरे जोनाथन वेल्स भी सिर्फ छह रन ही बना सके और रन आउट हो गए। कामरान अकमल ने एक छोर संभाले रखा और 28 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। पेशावर के तीन विकेट 58 रन पर गिरने के बाद शोएब मलिक (48) और कीरोन पावेल (23) ने पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। इन दोनों बल्लेबाज के आउट होने के बाद पेशावर की पारी लड़खड़ा गई और टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी। मुल्तान की ओर से अनुभवी स्पिनर इमरान ताहिर ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि ब्लेसिंग मुजारबानी और इमरान खान को दो-दो विकेट मिला। सोहेल तनवीर ने 35 रन देकर एक विकेट लिया। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...