back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सांसदों ने खेल मंत्रालय से एशियन गेम्स के लिए ईस्पोर्ट्स टीम के चयन का नियंत्रण लेने का आग्रह किया

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। भोंगीर लोकसभा क्षेत्र के सांसद कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने खेल मंत्रालय से एशियाई खेल 2022 के लिए ईस्पोर्ट्स टीम का चयन अपने नियंत्रण में लेने का आग्रह किया है, क्योंकि देश में कोई भी ईस्पोर्ट्स फेडरेशन नहीं है और सरकार ने किसी को भी मान्यता नहीं दी है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को लिखे पत्र में वेंकट रेड्डी ने मांग की है कि भारत के लिए सही प्रतिनिधित्व का चयन करने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएं, ताकि देश के ईस्पोर्ट्स एथलीटों के हित में फैसले लिए जा सकें। भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य डॉ विनय सहस्रबुद्धे ने भी 6 अप्रैल को राज्यसभा में ईस्पोर्टस के लिए एक ईकोसिस्टम विकसित करने का मामला उठाया था। उन्होंने कहा, एशियाई खेलों के लिए समय की कमी को देखते हुए, ऐसा लगता है कि ईस्पोर्ट्स के लिए किसी भी फेडरेशन को मान्यता देना मुश्किल होगा। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि सरकार इस बात को सुनिश्चित करे कि भारतीय झंडे का प्रतिनिधित्व हो और खिलाड़ियों का चयन इन टूर्नामेंटों के लिए किया जाए। नेशनल ईस्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2022 (एनईएससी 22) में आठ दिनों की कड़ी प्रतियोगिता के बाद, खिलाड़ियों को एशियाई खेल 2022 में देश का प्रतिनिधित्व करने के लए चुना गया है। इससे पहले, ईस्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (ईएसएफआई) ने एशियाई खेलों के लिए एक मजबूत 18 सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा की, जहां ईस्पोर्ट्स डेब्यू करेगा। –आईएएनएस आरजे/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵