back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोर्गन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया

अहमदाबाद,27 अप्रैल (हि.स.)। कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली 5 विकेट से जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 123 रन ही बना सकी। जवाब में केकेआर ने मोर्गन के नाबाद 47 और राहुल त्रिपाठी के 41 रन की मदद से 16.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। केकेआर की यह छह मैचों में दूसरी जीत है। मैच के बाद आयोजित एक वर्चुअल पत्रकार वार्ता में कप्तान मोर्गन ने कहा, ‘‘यह जीत आसानी से नहीं मिली। हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और नियंत्रित गेंदबाजी करके पंजाब को कम स्कोर पर रोका। हम कड़ी मेहनत जारी रखेंगे और मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे।’’ मोर्गन ने तेज गेंदबाज शिवम मावी से लगातार चार ओवर कराने के बारे में कहा, ‘‘मावी के आंकड़े गेल के सामने अच्छे थे, इसलिए मैनें उनसे चार ओवर करवाए। मैं वैसे कभी किसी गेंदबाज से लगातार तीन ओवर भी नहीं करवाता हूं।’’ भारत मे लगातार बढ़ रहे कोविड मामलों पर मोर्गन ने कहा,"बाहर जो कुछ हो रहा है, उसमें हम अपना योगदान देने की कोशिश कर रहे है। केकेआर की ओर से मैं सबके लिए कामना करता हूं।" हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵