back to top
30.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगले पाकिस्तानी कप्तान के तौर पर इस खिलाड़ी का नाम लगभग तय, बाबर के इस्तीफे के बाद PCB में खलबली

मंगलवार देर रात को सोशल मीडिया पर बाबर आजम ने व्हाइट बॉल फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था जिसके बाद पाकिस्तान टीम के अगले कप्तान को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

नई दिल्ली। रफ्तार डेस्क – पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में इस्तीफा की झड़ी लगी हुई है। इसी सिलसिले में मंगलवार देर रात को बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके T20 और वनडे से कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया इसके बाद पीसीबी में हड़कंप मचना तय था। हालांकि अब चर्चा इस बात की हो रही है कि पाकिस्तान की डूबती नैया को कौन संभालने का बीड़ा उठाएगा।

मोहम्मद रिजवान को बनाया जा सकता है कप्तान

पाकिस्तान में अनुभवी खिलाड़ियों की बात करें तो बाबर (Babar Azam) और रिजवान (Mohammed Rizwan) दोनों सबसे टॉप पर हैं। बाबर के दूसरी बार व्हाइट बॉल फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने के बाद मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तानी टीम की कमान सौंप जा सकती है। रिजवान लगातार अपनी बल्लेबाजी से फैंस को प्रभावित कर रहे हैं जबकि बाबर आजम का बल्ला बीते काफी समय से खामोश है जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अभी भी कुछ स्पष्ट फैसला करने की दशा में नहीं दिख रहा। पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज नवाज ने रिजवान को कप्तानी सौंपने की वकालत की है जबकि कुछ लोगों का मानना है कि शाहीन शाह आफरीदी को कप्तान बनाना सही फैसला होगा।

पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज यूनुस खान ने दी थी कप्तानी छोड़ने की सलाह

हाल ही में पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ मिली करारी हार के बाद न सिर्फ पाकिस्तानी टीम को आलोचना का शिकार होना पड़ रहा था बल्कि बाबर आजम की कप्तानी पर भी सवालिया निशान उठ रहे थे। बाबर का लगातार गिरता प्रदर्शन देखकर यूनुस खान ने भी उन्हें विराट कोहली (Virat Kohli) से सीख लेने की सलाह दे डाली। यूनुस खान ने कहा कि बाबर को एक फॉर्मेट में कप्तानी छोड़कर अपने बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए।

आपको बता दें कि बाबर एक बार पहले भी वाइट बाल फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे चुके हैं हालांकि पीसीबी के ऑफर और परिवार की सलाह पर उन्होंने आईसीसी T20 World Cup 2024 के लिए एक बार फिर से पाकिस्तान का कप्तान बनने का फैसला लिया जो कि उनके खिलाफ गया और पाकिस्तान वर्ल्ड कप के शुरुआती दौर में ही बाहर हो गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

शोएब अख्तर ने भारत के खिलाफ उगला था जहर, पाकिस्तान की हार के बाद बदल गए सुर, वीडियो वायरल

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। पाकिस्तानी क्रिकेटर अक्सर अपने बड़बोलेपन और हॉटस्पॉट बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। कई बार वे आंकड़ों की बजाय केवल...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵