नई दिल्ली रफ्तार डेस्क – पहला टेस्ट मैच में जीत के बाद भारत ने कानपुर टेस्ट में भी अपना झंडा लहरा दिया है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। मैच की प्रेजेंटेशन सेरिमनी के दौरान एक ऐसा विजुअल सामने आया जिसने विराट कोहली को अपने फैंस की नजर में और बड़ा कर दिया।
शाकिब अल हसन को दिया बेशकीमती तोहफा
क्रिकेट के खिलाड़ी हों या क्रिकेट फैंस हर कोई विराट की अंटेंशन चाहता है। ऐसा ही एक नजारा उस समय देखने को मिला जब भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज की। मैच प्रेजेंटेशन के दौरान विराट ने एक ऐसा स्पेशल गिफ्ट दिया जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। उन्होंने अपना बैट ऑटोग्राफ करके उन्हें तोहफे में दिया। रिंकू सिंह और आकाशदीप के बाद शाकिब उन कुछ खिलाडियों में शामिल हो गए हैं जिन्हें विराट ने इतना बेशकीमती गिफ्ट दिया है।
भारत ने सीरीज पर जमाया 2-0 से कब्जा
भारत ने चेन्नई मुकाबले में जीत हासिल करके सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की थी। कानपुर टेस्ट के दौरान भी जीत का सिलसिला जारी रहा। सीरीज के दूसरे टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही 3 टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारत 2-0 से आगे हो गया है। हालांकि आखिरी मैच जीतकर भारत बांग्लादेश को क्लीन स्वीप करना चाहेगा। मैच की दूसरी पारी में बांग्लादेश ने भारत को 95 रन का टारगेट दिया था जिसे भारत ने केवल 17.2 ओवर में हासिल कर लिया।




