back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आरबीएन को 140 रन से हराकर माइक्रोलिट पहुंचा सेमीफाइनल में

लखनऊ, 17 मार्च (हि.स.)। श्रीमती लीला घोष मेमोरियल टूर्नामेंट में बुधवार को आरबीएन ग्लोबल और माइक्रोलिट जिमखाना के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें माइक्रोलिट ने 140 रन से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 35 ओवर के क्वार्टर फाइनल मैच में माइक्रोलिट ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाकर 35वें ओवर में आउट हो गयी। इसमें सलामी बल्लेबाज सर्वेश ने 30 रन बनाये, जबकि सर्वाधिक 38 रन मो.हमीद ने बनाया। वहीं अंकुर व रामेंद्र वर्मा ने 19-19 रन का योगदान दिया। आफताब आलम ने 30 रन बनाये। वहीं विनोद सिंह ने 17 रन का योगदान दिया। आरबीएन के गेंदबाज रजत ने सर्वाधिक 4 विकेट लिये, वहीं राजदीप ने दो विकेट लिया। आरबीएन ग्लोबल टीम 100 रन बनाते हुए 24वें ओवर में ही पवेलियन वापस लौट गयी और माइक्रोलिट ने 140 रन से मैच को जीत लिया। इसमें सर्वाधिक 39 रन श्रेयस यादव ने बनाया। वहीं सलामी बल्लेबाज कृष्णा पाठक शून्य पर ही पवेलियन वापस लौट गये। माइक्रोलिट के गेंदबाजों में आशीष, मो.हमीद, राहुल, विशाल सिंह ने दो-दो विकेट लिये। इस मैच में मोहम्मद हमीद को मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵