back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पांचवें एशेज टेस्ट की मेजबानी कर सकता है एमसीजी

मेलबर्न, 1 दिसम्बर (आईएएनएस) एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 14 जनवरी को पर्थ में होना है, लेकिन सख्त क्वोरंटीन नियम और नए कोविड वेरिएंट के आ जाने से यहां मैच होने की संभावना बेहद कम हो गई है। इसे लेकर विक्टोरिया के खेल मंत्री मार्टिन पाकुला ने कहा है कि अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने चाहा तो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पांचवें टेस्ट की भी मेजबानी कर सकता है। एमसीजी 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट (तीसरा टेस्ट) की मेजबानी करेगा, लेकिन अब क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता के लिए अंतिम टेस्ट की मेजबानी करने के लिए भी उत्सुक है। सख्त कोरोना प्रोटोकॉल के कारण अंतिम एशेज टेस्ट की मेजबानी के लिए पर्थ के दरवाजे लगभग बंद कर दिए हैं, क्योंकि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर मार्क मैकगोवन ने कहा है कि नए कोविड-19 वेरिएंट आने के कारण सख्त सीमा प्रतिबंध लागू रहेंगे और खिलाड़ियों को मैच खेलने के लिए 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा। उन्होंने क्रिकेटरों की पत्नियों और प्रेमिकाओं के पांचवें टेस्ट में आने पर भी रोक लगा दी है। टेस्ट 14 जनवरी से 60 हजार की क्षमता वाले ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाना है। पाकुला ने ऑस्ट्रेलिया के एक न्यूज वेबसाइट को बताया, विक्टोरियन सरकार ने निश्चित रूप से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को स्पष्ट कर दिया है कि अगर पर्थ में टेस्ट नहीं हो पाता है तो हम न केवल तीसरे टेस्ट की मेजबानी के लिए तैयार होंगे बल्कि पांचवें टेस्ट की मेजबानी के लिए बहुत उत्सुक होंगे। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵