DC vs PBKS के बीच दोपहर 3:30 बजे से मैच, जानें किसका टीम का पलड़ा भारी

IPL 2024 : आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत मैदान पर वापसी को तैयार हैं।
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग में मुकाबला आज।
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग में मुकाबला आज।@DelhiCapitals एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत मैदान पर वापसी को तैयार हैं। वे लंबे वक्त बाद मैदान पर वापसी करेंगे। दूसरी ओर शिखर धवन पंजाब किंग्स के लिए उतरेंगे। दोनों टीमों का पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन था। पंजाब प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर और दिल्ली 9वें नंबर पर थी। इस सीजन में दोनों टीमें वापसी के लिए तैयार हैं।

प्रभसिमरन और बेयरस्टो को मौका दे सकती है पंजाब

पंजाब किंग्स प्रभसिमरन सिंह और जॉनी बेयरस्टो को प्लेइंग-11 में जगह दे सकती है। बेयरस्टो अनुभवी हैं। कई मौकों पर कमाल दिखाए हैं। उन्होंने आईपीएल में 39 मैच खेले हैं। इस दौरान 1291 रन बनाए हैं। वह एक शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। बेयरस्टो पिछले सीजन में नहीं खेल सके थे। वह इस सीजन में कमाल दिखा सकते हैं। प्रभसिमरन ने पिछले सीजन के 14 मैचों में 358 रन बनाए थे।

डीसी में वॉर्नर और मार्श को मिल सकता है अवसर

दिल्ली कैपिटल्स के पास डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। दोनों को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है। ललित यादव भी टीम के पहले मुकाबले में खेल सकते हैं। मार्श का आईपीएल कॅरियर ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। वे 2010 से खेल रहे हैं, लेकिन ज्यादा मैचों में खेलने का अवसर नहीं दिया गया। हालांकि इस बार वह कमाल कर सकते हैं। दिल्ली खलील अहमद को भी मौका दे सकती है।

पंजाब किंग की प्लेइंग-11

कप्तान शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो, विकेटकीपर जितेश शर्मा, अथर्व तायदे, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बरार।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11

कप्तान ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, ट्ट्रिस्टन स्टब्स, ललित यादव, यश धुल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुकेश कुमार, एनरिक नॉर्टजे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in