back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साउथम्पटन में बारिश के कारण धुला कई ओवरों का खेल

साउथम्पटन, 21 जून (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच यहां खेले जा रहे आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले को चार दिन बित चुके हैं। इस दौरान 360 ओवरों का खेल होना था लेकिन बारिश के कारण अबतक 218.5 ओवर का खेल धुल चुका है। इस मुकाबले के लिए छठा दिन रिजर्व रखा गया है लेकिन इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है। सोमवार का मौसम पूर्वानुमान से कहीं अधिक खराब रहा। हालांकि, अगले दो दिन के लिए मौसम की आशंका थोड़ी बेहतर जताई गई है। लेकिन यह देखना होगा कि क्या इससे सकारात्मक परिणाम निकल सकते हैं या नहीं। सोमवार को चौथे दिन का खेल बिना एक भी गेंद डाले बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। अंपायरों ने मुकाबला शुरू कराने के लिए पांच घंटे तक इंतजार किया लेकिन अंतत: दिन के खेल को समाप्त करने का फैसला किया गया। (सीनियर क्रिकेट लेखक आशीष रे ब्रॉडकास्टर हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप : द इंडियन चैलेंज के लेखक हैं) –आईएएनएस एसकेबी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵