back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैन सिटी के खिलाड़ियों ने प्रीमियर लीग खिताबी जीत को अविश्वसनीय उपलब्धि बताया

लंदन, 23 मई (आईएएनएस)। स्टार फुटबॉलर केविन डी ब्रुने और रहीम स्टर्लिग ने मैनचेस्टर सिटी की पांच सत्रों में चौथी प्रीमियर लीग खिताबी जीत को अविश्वसनीय उपलब्धि करार दिया है। सिटी ने एतिहाद स्टेडियम में एस्टन विला को 3-2 से हराकर 2021-22 प्रीमियर लीग चैंपियन बनने के लिए लिवरपूल को एक अंक से हरा दिया। मैन सीटी के इल्के गुंडोगन ने 76वें मिनट में पहला गोल किया। टीम ने दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले 37वें मिनट में एस्टन के मैट्टी कैश ने एक गोल किया, जिससे टीम को एक अंक से बढ़त मिली। वहीं, 27 वर्षीय स्टर्लिग ने कहा कि टीम की लगातार सफलता काबिले तारीफ है। उन्होंने आगे बताया, यह दिखाता है कि हमारे पास कितने प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और जीतते रहने का दृढ़ संकल्प है। यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। जब पहला गोल हुआ तो मुझे लगा कि हम दूसरा भी कर सकते हैं और खिलाड़ियों ने कर दिखाया। उसके बाद एस्टन के दूसरे खिलाड़ी फिलिप ने 69वें मिनट में एक गोल किया, जिससे टीम को एक और अंक से बढ़त मिली। इस दौरान एस्टन 2-0 से आगे थी। इसके बाद छह मिनट में पूरा खेल बदल गया। इल्के गुंडोगन ने 76वें मिनट में एक गोल किया और उनके बाद 78वें मिनट में रोर्डी ने एक गोल किया। गंडोगन ने 81वें मिनट में एक और गोल किया, जिससे टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की। 27 वर्षीय स्टर्लिग ने प्रतिद्वंद्वियों लिवरपूल की प्रशंसा की है, जिन्होंने खिताब की दौड़ में गार्डियोला के पक्ष को हर तरह से आगे बढ़ाया। सिटी के एक अन्य स्टार खिलाड़ी केविन डी ब्रुने ने कहा कि लिवरपूल के प्रीमियर लीग के ताज के अथक प्रयास ने टीम को शीर्ष पर आने के लिए मजबूर किया। ब्रुने का मानना है कि एनफील्ड क्लब की उत्कृष्टता ने सिटी को और बेहतर बना दिया है। यह पूछे जाने पर कि जब फिलिप कॉटिन्हो ने दूसरे हाफ में विला की बढ़त को दोगुना कर दिया तो क्या वह घबरा गए थे, इस पर डी ब्रुने ने सच बताने में संकोच नहीं किया और कहा कि, शायद थोड़ा बहुत लगा था। मुझे लगता है कि लगभग 10 सेकेंड के लिए हार की आशंका थी, लेकिन मैच पूरी तरह से बदल गया और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से टूर्नामेंट को जीत लिया। –आईएएनएस एचएमए/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...