back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एशेज के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ी अपने परिवार को साथ लाएं यह सुनिŸचित कर रहे हैं: हॉक्ली

सिडनी, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिय के मुख्य कार्यकारी निक हॉक्ली का कहना है कि वह सरकार के साथ मिलकर यह सुनिŸिचत कर रहे है कि दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाड़ी अपने परिवार के साथ एशेज सीरीज के लिए यात्रा कर सकें। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, हॉक्ली लगातार इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोड (ईसीबी) के साथ बात कर रहे हैं और यह आश्वस्त कर रहे हैं कि इस साल एशेज के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ी अपने परिवार के साथ यात्रा कर सकें । रिपोर्ट में कहा गया है, उन्होंने ईसीबी के अपने समकक्ष टॉम हैरिसन से बातचीत कर के इंग्लैंड के खिलाड़ियों की समस्या का हल निकाल रहे हैं। खिलाड़ियो को लगातार 18 महीनों तक बायो सिक्योर बबल में समय बिताने के बाद उन्हें पांच मैचों की एशेज सीरीज खेलनी है। रिपोर्ट में कहा गया, परिवार के बिना यह बहुत लंबा समय होता है और अब एशेज और टी20 वर्ल्ड कप के साथ खिलाड़ी लगभग पांच महीने तक अपने परिवार से दूर रहेंगे। हॉक्ली ने कहा, इसलिए हम दौरे में शामिल होने वाले खिलाड़ी और उनके परिवारों के लिए समर्थन प्राप्त करने को लेकर काम कर रहे हैं। हमारी आशा है कि आने वाले हफ्तों में हम यह तय करने में सक्षम होंगे। ऑस्ट्रेलिया में कई राज्यों में कड़े कोविड -19 प्रोटोकॉल ने इंग्लैंड के क्रिकेटरों के परिवारों के लिए उनके साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना बेहद मुश्किल बना दिया है। हॉक्ली का मानना है कि पूरे देश में टीकाकरण जिस गति से चल रहा है, हम एशेज के दौरान दर्शकों को शामिल करने की संभावना भी जता रहे हैं। –आईएएनएस आरएसके/एसकेबी

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की आखिरी मौके पर टली शादी, बहन पलक मुच्छल ने प्राइवेसी की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की बहुप्रतीक्षित शादी स्थगित हो गई है। यह शादी 23 नवंबर को होने...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵