back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोहली, पुजारा ने केएल राहुल के 30वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय बल्लेबाज और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल सोमवार को 30 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन पर कई क्रिकेटरों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर केएल राहुल को जन्मदिन की बधाई देते हुए तस्वीर साझा की। मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी केएल राहुल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए एक तस्वीर साझा की। सूर्यकुमार यादव ने ट्वीट किया, कप्तान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप की सफलता और खुशी की कामना करता हूं, भाई आपके साथ और भी कई साझेदारियां मैच में निभाने की प्रतीक्षा कर रहा हूं। भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने केएल राहुल को उनके 30वें जन्मदिन पर बधाई दी। पुजारा ने ट्वीट किया, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्रशंसकों और अपने दोस्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, केएल राहुल ने कू ऐप पर जन्मदिन मनाते हुए एक तस्वीर साझा की। केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं। हाल ही में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने 100वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद शतक लगाया था। केएल राहुल अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मैच की तैयारी कर रहे हैं जो मंगलवार को होने वाला है। एलएसजी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और मंगलवार को जीत के साथ शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश करेगी। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

एसएस राजामौली की फिल्म से बदल गई इस एक्टर की किस्मत, जानिए करियर से जुड़ा किस्सा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे...

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵