back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Team India में सरप्राइज एंट्री पाने वाले ध्रुव जुरेल को जानें, पहला इंटरनेशनल मैच खेलेंगे, इस IPL टीम से नाता

Dhruv Jurel Career : टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड जारी हो गया है। बीसीसीआई ने सबको सभी सरप्राइज करते हुए ध्रुव जुरेल को इसट सीरीज में शामिल किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड जारी हो गया है। बीसीसीआई ने सबको सभी सरप्राइज करते हुए ध्रुव जुरेल को इसट सीरीज में शामिल किया है। ध्रुव जुरेल के नाम से काफी कम लोग परिचित होंगे। हालांकि खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। दरअसल, ध्रुव जुरेल 22 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। यह उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। इन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 2021 में डेब्यू किया था।

पिछले आईपीएल में बनाए थे 152 रन

राजस्थान रॉयल्स ने ध्रुव जुरेल को 2022 में 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा था। उन्होंने पिछले साल 11 आईपीएल पारियों में 152 रन जड़े थे। चौंकाने वाली बात है कि खिलाड़ी के पास ना तो आईपीएल का अधिक अनुभव है और न घरेलू क्रिकेट का। इसके बावजूद उन्हें इंग्लैंड जैसी बड़ी टीम के खिलाफ स्क्वाड में शामिल किया गया है।

ईशान किशन के फैंस निराश

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को लेकर पूरी उम्मीद थी कि ईशान किशन को मौका मिला है। मगर, बीसीसीआई ने अपने निर्णय से टीम के अलावा क्रिकेटर प्रशंसकों को चौंकाया है। इस सीरीज के लिए ईशान किशन की जगह इस नए खिलाड़ी को मौका दिया गया है। ईशान का अब तक वनडे और टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर क्रिकेट से सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी बादशाहत कायम कर ली है।...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...