back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केएल राहुल और अक्षर पटेल वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर

अहमदाबाद, 11 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को कहा कि भारत के टी20 उपकप्तान केएल राहुल और बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है। इसने सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई की एक विज्ञप्ति में कहा गया, राहुल को दूसरे वनडे मैच में फिल्डिंग के दौरान चोट लग गई थी, जबकि अक्षर ने हाल ही में कोविड-19 से उबरने के बाद अपने पुनर्वास के अंतिम चरण को फिर से शुरू किया है। वे अब बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रहेंगे। बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में राहुल ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 49 रन बनाए थे। तीसरे वनडे में टॉस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने राहुल के मैच से बाहर होने का कारण बताया था। इस बीच, पटेल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बाद से मैदान से दूर हैं और चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के दौरे से चूक गए थे। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरा और अंतिम वनडे पूरा होने के बाद भारत और वेस्टइंडीज 16 फरवरी से ईडन गार्डन्स में खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए कोलकाता जाएंगे। टी20 सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच 18 और 20 फरवरी को खेला जाएगा। भारत की टी20 टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, रुतुराज गायकवाड़ और दीपक हुड्डा। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵