back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईएसएल : सोमवार को मोहन बागान और जमशेदपुर के बीच होगा मुकाबला (प्रिव्यू)

गोवा, 6 मार्च (आईएएनएस)। एटीके मोहन बागान और जमशेदपुर एफसी ने सोमवार को यहां पीजेएन स्टेडियम में सीजन के आखिरी लीग मैच में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 तालिका में शीर्ष स्थान के लिए एक-दूसरे के साथ भिड़ते नजर आएंगे। एटीकेएमबी के खिलाफ जीत या ड्रॉ तालिका में जमशेदपुर को बढ़त मिलेगी। सीजन का पहला सिल्वरवेयर जीतने के लिए एटीकेएमबी को जमशेदपुर को दो या अधिक गोल से हराना होगा। जमशेदपुर के 19 मैचों में 40 अंक हैं, जबकि तीसरे स्थान पर काबिज एटीकेएमबी के 37 अंक हैं। जमशेदपुर लगातार छह मैच जीतकर आगे बढ़ रही है, उनके अगले मैच में एक जीत से वे आईएसएल में लगातार सात मैच में जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। एटीकेएमबी अपने पिछले 15 मैचों में नहीं हारा है और अगले मैच में हार से बचने के लिए वह आईएसएल में 16 मैचों में नाबाद होने वाली पहली टीम बन जाएगी। जब जमशेदपुर और एटीकेएमबी आमने-सामने होंगे, तो वे अकेले शील्ड के लिए नहीं लड़ रहे होंगे। दोनों टीमें अपने अगले मैच में आईएसएल का रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर हैं। नाइजीरियाई फारवर्ड डेनियल चीमा ने जमशेदपुर एफसी की ओडिशा एफसी पर 5-1 से जीत में दो गोल स्कोर किया, जिससे जेएफसी तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचने में सफल रही। चीमा ने आईएसएल 2021-22 में नौ गोल किए हैं, जिनमें से सात जमशेदपुर के लिए हैं। जेएफसी के लिए चीमा के डेब्यू के बाद से, किसी भी खिलाड़ी ने लीग में उनसे अधिक गोल नहीं किए हैं। ग्रेग स्टीवर्ट के साथ, दोनों घातक रहे हैं। एटीकेएमबी ने जुआन फेरांडो और रॉय कृष्णा के नेतृत्व में भी शानदार प्रदर्शन किया है और आखिरी मैच में अपने स्कोरिंग को आगे बढ़ाते हुए मेरिनर्स के लिए अच्छा संकेत दिया है। लिस्टन कोलाको और मनवीर सिंह के साथ जोनी कौको भी अच्छे फॉर्म में हैं। पिछली बार जब दोनों टीमें भिड़ी थी, जमशेदपुर ने एटीकेएमबी को 2-1 हरा दिया था। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵