back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईएसएल : गुरुवार को केरल ब्लास्टर्स और जमशेदपुर एफसी के बीच होगा मुकाबला (प्रिव्यू)

गोवा, 9 फरवरी (आईएएनएस)। बम्बोलिम के एथलेटिक स्टेडियम में गुरुवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में जमशेदपुर एफसी और केरल ब्लास्टर्स एफसी तालिका में शीर्ष पर जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगे। जमशेदपुर को आखिरी मैच में बेंगलुरु एफसी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जिससे वे अब शीर्ष चार से बाहर हो गए हैं। 13 मैचों में 22 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं, लेकिन मुख्य कोच ओवेन कॉएल को यह अच्छी तरह से पता होगा कि एक जीत उन्हें फिर से उन्हें अंक तालिका में शीर्ष चार में ले आएगी। जमशेदपुर की तरह केरल ने भी 13 मैच खेले हैं, जिसमें 23 अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। इस टीम ने पिछले मैच में निचले स्थान पर काबिज नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को हराकर जीत की राह पर वापस लौट आई थी। केरल ब्लास्टर्स ने पिछली बार जीतने की स्थिति से मैच गंवा दिए थे, लेकिन बाकी चीजे अच्छी रही थी। जमशेदपुर के लिए डेनियल चीमा चुकु ने पिछले गेम में फिर से नेट पर वापसी की और दो गेम में दो गोल किए, जनवरी ट्रांसफर विंडो में उन्हें लाने के कोएल के फैसले को सही ठहराया। बेंगलुरु के खिलाफ 46 सेकेंड के बाद चीमा का गोल आईएसएल का दूसरा सबसे तेज गोल है। कॉएल ने कहा, पिछली बार जब दोनों टीम भिड़े थे, तो यह 1-1 से ड्रा हुआ था। अब हम एक प्रत्यक्ष प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेल रहे हैं। तो निश्चित रूप से सभी बड़े मुकाबले होंगे। हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हम एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ तैयार हैं। उनके पास एक अच्छा कोच है और कुछ अद्भुत खिलाड़ी भी मौजूद हैं। कॉएल ने कहा, हमें केरल के खिलाफ अच्छा खेलने की जरूरत है। हमने पिछले गेम में काफी मौके बनाए। शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए आगे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, हमारा आगे का प्लान ज्यादा से ज्यादा अंक अर्जित करना है। हमें अच्छा खेलकर ऐसा करने की जरूरत है। लेकिन हम एक समय में एक गेम लेंगे और हम अभी सिर्फ केरल के बारे में सोच रहे हैं और कुछ नहीं। यह दो टीमों के बीच भी एक कड़ी टक्कर होगी, जिनके पास जमशेदपुर और केरल में क्रमश: ग्रेग स्टीवर्ट और एड्रियन लूना जैसे सबसे रचनात्मक खिलाड़ी हैं। वुकोमानोविक ने कहा कि मुकाबला कठिन होगा, क्योंकि जमशेदपुर के पास एक अच्छी टीम है लेकिन वह और उनके खिलाड़ी खेलने के लिए तैयार हैं। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵