back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Virat Kohli: टीम इंडिया को नुकसान पहुंचा रहे हैं विराट कोहली? पूर्व क्रिकेटर ने सक्सेशन प्लान को बताया जरूरी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई हैं। मेलबर्न टेस्‍ट में कंगारू टीम से 184 रनों से हार झेलनी पड़ी। अब सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में 3 जनवरी को शुरू होगा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का चौथा मैच टीम इंडिया हार गई है, मेलबर्न टेस्‍ट में कंगारू टीम से 184 रनों से हार झेलनी पड़ी। भारतीय क्रिकेट टीम 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे हो गई है। अब सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में 3 जनवरी से शुरु होगा। इस मैच में जीत दर्ज कर टीम इंडिया सीरीज को बराबरी पर खत्‍म कर सकता हैं। मेलबर्न टेस्‍ट में करारी शिकस्‍त झेलने के बाद भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की आलोचना होने लगी है। उनके फॉर्म को लेकर सवाल उठाए जा रहे। सीरीज के पहले मुकाबले पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाने के अलावा वह सीरीज में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। 

विराट कोहली पर उठ रहे हैं सवाल

इस सीरीज में विराट का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है, अपनी बल्‍लेबाजी से कुछ खास नही कर पाए है। विराट के इस फॉर्म को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन ने उनकी आलोचना की है। अतुल वासन ने कहा कि, किसी को नहीं मालूम की विराट के दिमाग में क्‍या चल रहा है, 36 वर्षीय कोहली टेस्ट मैचों में कापी संघर्ष करते देखें गए है। वे सातवें-आठवें स्टंप लाइन पर फेंकी गई गेंदों का पीछा करते हुए आउट हुए हैं। मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में कोहली एक बार फिर मिचेल स्टार्क की गेंद पर कवर ड्राइव खेलने के प्रयास में ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हो गए। इस मामले में विराट को कुछ प्रशंसकों ने संन्यास के बारे में सोचने के लिए कहा है।

‘विराट को पता है क्या हो रहा है’

अतुल वासन ने आगे कहा है कि, टीम के स्‍टार बैटर विराट के करियर के लिए एक ‘succession plan’ होना चाहिए। वासन ने कहा कि, कोहली खुद भी यह जानते है कि उनका फॉर्म फ्लॉप चल रहा है। उन्होंने कहा, “इस बारे में विराट को भी पता है कि क्या हो रहा है, वे मानसिक रूप से बहुत मजबूत हैं। हर खिलाड़ी हमेशा यह सोचता है कि, मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी आना बाकी है, लेकिन यह बहुत ज्‍यादा समय हो गया है और यह टीम को प्रभावित कर रहा है।”

विराट का सक्सेशन प्लान होना चाहिए: वासन

वासन ने आगे कहा, ”जब किसी खिलाड़ी का लगातार फॉर्म फ्लॉप रहता है तो उसके ऊपर दबाव बढ़ता जाता हैं। इस तरह की कडीशन में एक सक्सेशन प्लान होना चाहिए। यह मैनेजमेंट, टीम और क्रिकेट संरचना के लिए भी सही नहीं है कि हमें मालूम ही न हो कि आगे क्या होगा।” बाते दें कि, साल 2024 में कोहली का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। उनके बल्‍ले से इस साल मात्र एक शतक और एक अर्धशतक ही आया है। उनका औसत भी 24 से थोड़ा अधिक ही रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है जिसे लिए फैंस खासे उत्साहित नजर आ रहे...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵