back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IRE W vs IND W: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया

आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच खेल रही विमेन्स टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड विमेन्स और इंडिया विमेन्स के बीच दूसरा वनडे खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने अपने क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा वनडे स्कोर बनाया है। जेमिमा रोड्रिग्स ने अपनी शतकीय पारी से इस मुकाम को हासिल करने में अहम किरदार निभाया।

टीम इंडिया ने हासिल किया कीर्तिमान 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि वह इतिहास रचने वाली है। ओपनिंग करने उतरी स्मृति मंधाना ने 10 चौक दो छक्के की मदद से 73 रन की अहम पारी खेली जबकि पिछले मैच में डेब्यू करने वाली प्रतिका रावल ने भी 67 रन बनाए। उसके बाद हरलीन देओल ने भी ताबड़तोड़ 89 रनों की पारी खेली। भारतीय पारी की नायिका रही जेमिमा रॉड्रिक्स जिन्होंने 12 चौक की मदद से शतकीय पारी को अंजाम दिया। कप्तान स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने 150 रन से ऊपर की ओपनिंग करते हुए टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। टॉप चार बैटर ने आयरलैंड के खिलाफ फिफ्टी जमाई। इन कुछ हम परियों की बदौलत टीम इंडिया 50 ओवर के खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 370 बना चुकी थी जो महिला क्रिकेट के वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया।

जेमिमा के वनडे क्रिकेट इतिहास का पहला शतक 

जेमिमा अपनी ताबड़तोड़ परियों के लिए जानी जाती हैं हालांकि अभी तक उनके वनडे करियर में कोई भी शतक नहीं था। रविवार को आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने 90 गेंद में अपने शतक को पूरा किया और पर चौकों की मदद से 102 रन की पारी खेली। यह पहला मौका था जब जेमिमा ने वनडे क्रिकेट करियर में पहला शतक बनाया। उनके शतक की बदौलत ही भारतीय टीम 370 रनों के कीर्तिमान तक पहुंच पाई।

Advertisementspot_img

Also Read:

विवाद के बाद कैसे हैं पलाश मुच्छल? डेज़ी शाह ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। म्यूज़िक कंपोज़र से डायरेक्टर बने पलाश मुच्छल की निजी ज़िंदगी पिछले दिनों उस वक्त चर्चा में आ गई जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...