back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल: केकेआर ने चोटिल रिंकू सिंह की जगह गुरकीरत सिंह मान को टीम में किया शामिल

सुनील दुबे नई दिल्ली, 04 अप्रैल (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण से पहले कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) ने चोटिल बल्लेबाज रिंकू सिंह की जगह गुरकीरत सिंह मान को टीम में शामिल किया है। रिंकू सिंह घुटने की चोट के कारण पूरे सत्र के लिए अनुपलब्ध रहेंगे। बता दें कि 2017 में आईपीएल में पदार्पण करने वाले रिंकू ने कुल 11 आईपीएल मैच खेले हैं जबकि गुरकीरत ने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेला था। इसके बाद आरसीबी ने गुरकीरत को रिलीज कर दिया था। इसके बाद इस वर्ष फरवरी में हुए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी में केकेआर ने गुरकीरत को उनके आधारमूल्य 20 लाख रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2021 गुरकीरत का आठवां सीजन होगा। आईपीएल के 14वें सीजन में केकेआर अपने शुरुआती तीन मुकाबले चेन्नई में खेलेगी। इस सीजन में केकेआर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 11 अप्रैल अपने अभियान का आगाज करेगी। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हर किसी की नजर है, और इसी बीच कल रात खेले गए RR...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵