back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल : रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने एसआरएच को पांच विकेट से रौंदा

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा (68) के अर्धशतक और ऑलराउंडर तेवतिया-राशिद की धुंआधार साझेदारी की बदौलत यहां वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को पांच विकेट से हरा दिया। हैदराबाद ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 195 रन बनाए थे और गुजरात को 196 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम ने आसानी से पार कर लिया। वहीं, हैदराबाद के गेंदबाज उमरान मलिक ने पांच विकेट झटके। 196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार शुरुआत की। सलामी जोड़ी ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पहले पॉवरप्ले में 59 रन जोड़े। गुजरात को पहला झटका आठवें ओवर में लगा, जब गेंदबाज उमरान मलिक ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया। शुभमन ने 24 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए। उनके बाद हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए। वहीं, उमरान मलिक ने गुजरात को दूसरा झटका पांड्या के रूप में दिया। उन्होंने पांड्या (10) को मार्को यानसेन के हाथों कैच कराया। उनके बाद डेविड मिलर क्रीज पर आए और ऋद्धिमान साहा के साथ पारी को संभाला। 10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर दो विकेट पर 91 रन था। 11वें ओवर के बाद गुजरात टाइटंस ने दो विकेट गंवाकर 96 रन बनाए। ऋद्धिमान साहा ने 28 गेंदों पर आईपीएल करियर का नौवां अर्धशतक जड़ा। वहीं, 14वें ओवर में मलिक ने गुजरात को एक और झटका दिया। मलिक ने ऋद्धिमान साहा को क्लीन बोल्ड किया। साहा ने 38 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन की बेहतरीन पारी खेली। 14वें ओवर के बाद गुजरात का स्कोर तीन विकेट पर 127 रन था। उनके बाद घातक बल्लेबाज राहुल तेवतिया क्रीज पर आए। गेंदबाज उमरान मलिक ने पहले अपने ओवरों में गुजरात को तीन झटके दिए थे। हालांकि, उसके बाद उन्हें गुजरात को एक ही ओवर में दो और झटके दिए, जिसमें ओवर की पांचवीं गेंद पर डेविड मिलर (19) और आखिरी गेंद पर अभिनव मनोहर (0) को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। उमरान ने इस मैच में पांच विकेट झटके, जो कि आईपीएल में उनका पहला फाइव विकेट स्पेल है। उमरान ने चार ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट झटके। मनोहर के आउट होने के बाद राशिद खान क्रीज पर आए। राहुल तेवतिया और राशिद खान के बीच छठे विकेट के लिए 24 गेंदों में 59 रन की साझेदारी हुई, जिसमें छह छक्के और चार चौके लगे। एक समय गेंदबाज मलिक ने मैच को हैदराबाद की तरफ झुका दिया था। लेकिन तेवतिया और राशिद ने मैच में धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए मैच को हैदराबाद से छीन लिया और बल्लेबाजों ने आखिरी ओवर में चार छक्के जड़कर मैच को गुजरात की झोली में डाल दिया। गुजरात ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 199 रन बनाए और हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट से मैच को जीत लिया। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस अंक तालिका में र्शीष स्थान पर पहुंच गई है और हैदराबाद तीसरे स्थान पर बनी हुई है। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...