back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। राजधानी में एक ऑनलाइन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया गया और इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस बारे में दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को जानकारी दी। आरोपियों की पहचान तरुण (33), दीपक (39) और दिनेश खत्री (24) के रूप में हुई है। इनके पास से पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक एलईडी टीवी, एक कैलकुलेटर, दो नोटबुक, दो पेन और 1,09,260 नकदी जब्त की गई। रोहिणी के पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने कहा कि 26 अप्रैल को विजय विहार थाने के क्षेत्र में एक ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा खेलने और चलाने के संबंध में एक गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर रिठाला इलाके में छापेमारी की, जहां तीन लोग राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जा रहे मैच पर आईपीएल क्रिकेट सट्टा खेलते हुए पाए गए। पुलिस ने दिल्ली जुआ अधिनियम की धारा 3, 4 और 9 के तहत मामला दर्ज किया और तरुण, दीपक और खत्री को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला कि यह रैकेट बॉबी नाम का एक व्यक्ति चला रहा था, जो फरार है। –आईएएनएस आरजे/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵