नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । आईपीएल फ्रेंचाइजी और राजस्थान रॉयल्स के जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। IPL के इस ट्रेड मार्केट में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन को लेकर हो रही है। क्योंकि संजू सैमसन ने आईपीएल फ्रेंचाइजी RR टीम को छोड़ने और रिलीज करने का आग्रह किया है। यानी सैमसन अब आरआर टीम से अलग होना चाहते है।
ऐसे में अगर संजू सैमसन टीम से अगल होना चाहते हैं तो यह फैसला केवल राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइज़ी ही ले सकती है। चाहे वो उन्हें रिलीज़ करे या फिर किसी दूसरी टीम के साथ ट्रेड करें। हालांकि, संजू का मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट 2027 सीजन के बाद खत्म होगा, यानी अभी उनके पास राजस्थान रॉयल्स के साथ दो और सीजन बाकी हैं।
सूत्रों के मुताबिक, कहा जा रहा है कि संजू सैमसन और राजस्थान रॉयल्स के मैनेजमेंट के बीच मतभेद उभर कर सामने आया है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि सैमसन ने फ्रेंचाइजी से खुद को ट्रेड करने या नीलामी छोड़ने की औपचारिक मांग कर दी है।
सैमसन का परिवार साफ तौर पर कहा चुका है कि अब इस फ्रेंचाइजी के साथ नहीं रहना चाहते। उनके करीबी कुछ IPL और दोस्त भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि टीम के साथ उनके संबंध पहले जैसे नहीं रहे।
टीम छोड़ने के लिए IPL के नियम
IPL के नियम के अनुसार, आईपीएल में नीलामी के जरिए एक बार कोई खिलाड़ी जुड़ता है या जिसे फ्रेंचाइज़ी ने रिटेन किया हो तो वह उस टीम से 3 साल के लिए अनुबंधित होता है। ऐसे में यह फैसला खिलाड़ी नहीं, बल्कि फ्रेंचाइजी ही करती है कि उसे रिलीज करना है या नहीं। कानूनी रूप से सैमसन अभी भी 2027 सीजन तक राजस्थान रॉयल्स के साथ बंधे हैं।
राजस्थान से सैमसन का पुराना नाता
बता दें कि, संजू सैमसन का राजस्थान रॉयल्स का काफी पुराना नाता रहा है। वह 2015 में कोलकाता नाइट राइडर्स से रिलीज होकर राजस्थान से शामिल हुए थे। और तब से इस फ्रेंचाइज़ी का चेहरा बन चुके हैं। सिर्फ 2016 और 2017 में टीम के बैन के दौरान वह बाहर रहे।
संजू को लेकर आगे आई CSK
इस सब के बीच कहा ये भी जा रहा है कि संजू को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने साथ जोड़ सकती है। CSK टीम ने संजू सैमसन को लेकर दिलचस्पी जरूर दिखाई है, लेकिन उनकी नीति किसी भी खिलाड़ी को रिलीज करने की नहीं है। ऐसे में डायरेक्ट ट्रेड का रास्ता बंद हो जाता है।
अब फैसला राजस्थान के हाथ में
राजस्थान के लिए यह एक चुनौती बनता जा रहा है। टीम के मैनेजमेंट को तय करना है कि वे कप्तान को मनाने की कोशिश करेंगे या एक नया अध्याय शुरू करेंगे। फिलहाल फ्रेंचाइजी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन देखना और भी दिलचस्प होगा कि टीम के खिलाड़ी संजू को लेकर राजस्थान क्या फैसला लेता है।




