नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए आज मिनी ऑक्शन का मंच सज चुका है। आज 16 दिसंबर (मंगलवार) को अबू धाबी में होने जा रहे इस मिनी ऑक्शन में 10 फ्रेंचाइजियां अपनी-अपनी टीमों को मजबूत करने के इरादे से उतरेंगी। कुल 237.55 करोड़ रुपये के पर्स के साथ फ्रेंचाइजियां 359 खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी, जिनमें से अधिकतम 77 खिलाड़ियों को ही खरीदा जा सकेगा।
ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) सबसे मजबूत स्थिति में नजर आ रही है, जिसके पास 64.3 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा पर्स है। वहीं, मुंबई इंडियंस (MI) सबसे छोटे पर्स 2.75 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरेगी। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पास 43.40 करोड़ रुपये का बजट मौजूद है।
IPL 2026 Mini Auction: इन खिलाड़ियों पर रह सकती है सबसे ज्यादा नजर
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर सबसे ऊंची बोली लगने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावावेंकटेश अय्यर, लियाम लिविंगस्टोन, रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों पर भी फ्रेंचाइजियों की खास नजर रहेगी।
IPL 2026 Auction Live Streaming: यहां जानिए पूरी डिटेल
कब होगा IPL 2026 का मिनी ऑक्शन?
16 दिसंबर (मंगलवार)
अबू धाबी
दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
कुल 359 खिलाड़ी शॉर्टलिस्टहै।
कहां देखें IPL 2026 ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट?
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।




