नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2025 का महासंग्राम महज कुछ महीने बाद शुरु होने वाला है जिसे लेकर BCCI और आईपील गवर्निंग कमेटी ने रिटेंशन (IPL Retention Rule) और राइट टू मैच को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। अब गेंद फ्रेन्चाइजी के पाले में हैं कि वह किन खिलाडिंयों को रिटेन करना चाहती हैं और किन्हें मेगा ऑक्शन में भेजना चाहती है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के पाले से एक खबर निकल कर आ रही है कि ऋषभ पंत से कप्तानी लेकर अक्षर पटेल को दी जा सकती है।
ऋषभ पंत से अक्षर पटेल को ट्रांसफर हो सकती है कप्तानी
ज्ञात सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि दिल्ली कैपिटल्स कप्तानी को लेकर बदलाव करने के मूड में नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत से कप्तानी लेकर अक्षर पटेल (Axar Patel) को दी जा सकती है। हालांकि इसके अलावा यह जानकारी भी निकल कर सामने आ रही है कि फ्रेन्चाइजी आगामी मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) में किसी ऐसे खिलाड़ी को भी अपनी टीम में शामिल कर सकती है जिसे कप्तानी करने का अनुभव हो। उसे अपने साथ लाकर टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को 18 करोड़ में खरीदा था और वह उन्हें रीलीज नहीं करेगी।
हेमंग बदानी को नियुक्त किया हेड कोच
दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज हेमंग बदानी (Hemang Badani) को अपनी टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच की जिम्मेदारी रिकी पॉन्टिंग निभा रहे थे। रिकी पॉन्टिंग लगातार 7 सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रहे थे लेकिन इसके बावजूद भी टीम कभी आईपीएल के खिताब तक नहीं पहुंच सकी। दिल्ली फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज वेणुगोपाल रॉव को क्रिकेट डायरेक्टर बनाया है।





