back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2025: …तो केएल राहुल के हाथों से कप्तानी छीन लेगा ये दिग्गज खिलाड़ी, दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल किया नाम

ऋषभ पंत को रीलीज किए जाने के बाद दिल्ली कैपियल्स के लिए कप्तान चुनना एक बड़ा टास्क हो गया था हालांकि अब इसका हल निकलता हुआ नजर आ रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च महीने में आईपीएल की शुरुआत होने वाली है जिसे लेकर फैंस अभी से उत्सुक नजर आ रहे हैं। अबतक कई ऐसे नाम सामने आ रहे हैं जिनको कप्तानी का दारोमदार सौंपा जा सकता है। केएल राहुल उन नामों में से एक हैं जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी सौंपनें की चर्चा चल रही है। हालांकि इस रेस में अक्षर पटेल आगे निकलते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि कप्तानी के अनुभव की बात करें तो केएल राहुल IPL 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए नियमित कप्तानी कर चुके हैं जबकि अक्षर पटेल ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में कप्तानी किया करते थे।

टीम ओनर पार्थ जिंदल ने दिया इशारा

अक्षर पटेल कई मौकों पर दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी कर चुका हैं हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए उन्हें टीम इंडिया का उप कप्तान बनाया गया है। उनके इस बढ़े हुए कद की वजह से ही दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी उन्हें सौंपी जा सकती है जिसका इशारा खुद दिल्ली फ्रेन्चाइजी के सह मालिक पार्थ जिंदल दे चुके हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कह दिया कि अभी तक इसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं दी जा सकती। इसे आधिकारिक घोषणा के बाद ही तस्वीर साफ होती हुई नजर आएगी। 

केएल राहुल और फैफ डू प्लासिस भी मजबूत दावेदार

दिल्ली कैपिटल्स ने जब अपने नियमित कप्तान ऋषभ पंत को रीलीज किया था तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि टीम का अगला कप्तान कौन होगा। मेगा ऑक्शन में जब फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में अपने खेमे में शामिल किया तो लगा कि केएल राहुल अगले कप्तान हो सकते हैं। हालांकि अभी इनके नाम को भी खारिज नहीं किया जा सकता। इनके अलावा फैफ डू प्लासिस भी टीम की कमान संभालते हुए दिख सकते हैं जिन्हें हाल ही में मेगा ऑक्शन में टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

अक्षर पटेल को प्लेइंग 11 से हटाना पड़ा भारी, कोच सितांशु कोटक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 76 रन...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...