back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024 : टीम इंडिया को मिला स्विंग का सुल्तान! मोहसिन की गेंद पर चकमा खा विकेट गंवा बैठे वर्ल्ड कप स्टार

Mohsin Khan: आईपीएल के 17वें सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से खेल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की स्विंग बॉलिंग का कमाल दिखा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। IPL सीजन 17 में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 5 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त दी है। एलएसजी ने 8 विकेट से हराया। मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने बेहतरीन पारी खेली। वहीं, गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाया। चेन्नई को दूसरे ओवर में पहला झटका वनडे वर्ल्ड कप 2023 के स्टार खिलाड़ी रचिन रवींद्र के रूप में लगा। उनको बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने इनस्विंग गेंद पर चकमा देकर गिल्लियां गिरा दीं। मोहसिन साल साल 2022 के IPL से लखनऊ का हिस्सा हैं।

मोहसिन को MI से नहीं मिला था खेलने का मौका

मोहसिन को साल 2019 के IPL में मुंबई इंडियंस ने टीम का हिस्सा बनाया था। फिर वह साल 2021 तक फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। साल 2022 के IPL से पहले के प्लेयर ऑक्शन में मोहसिन को लखनऊ ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया। उन्हें 20 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा था। साल 2023 के IPL में मोहसिन ने तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने मुंबई के खिलाफ मुकाबले में आखिरी ओवर में 11 रन बचा लिए थे। उन्होंने टिम डेविड और कैमरून ग्रीन के खिलाफ गेंदबाजी कर केवल 5 रन दिए थे।

एक साल रहे खेल से बाहर

उत्तर प्रदेश के संभल में मोहसिन का जन्म हुआ था। उन्होंने यूपी अंडर-16, यूपी अंडर-19 टीम से खेला है। रणजी में साल 2020 में यूपी टीम से डेब्यू किया था। साल 2022 के आईपीएल के बाद वह कंधे की चोट के चलते एक साल खेल से दूर रहे थे। फिर साल 2023 के IPL के शुरुआती कुछ मैचों से भी बाहर थे।

IPL के 18 मैचों में झटके हैं 23 विकेट

इस गेंदबाज ने सिर्फ एक रणजी मैच खेला है। इसमें 2 विकेट हासिल किए थे। 18 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम 27 विकेट हैं। टी-20 के 49 मैचों में 67 विकेट झटके हैं। मोहसिन नई गेंद से स्विंग कराने की काबिलियत रखने के साथ अंतिम ओवरों में यॉर्कर और स्लोअर गेंद फेंकने में माहिर हैं। उन्होंने IPL के 18 मैचों में 19.52 की औसत से 23 विकेट गिराए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...