back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RCB vs CSK मैच मुश्किल; बारिश का अलर्ट जारी, पिच पर जलभराव का Video Viral

RCB vs CSK Live Weather Updates: - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 का 68वां मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। आरसीबी वर्सेस सीएसके मैच पर बारिश का साया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 का 68वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले के जरिए ही प्लेऑफ की चौथी टीम की तस्वीर साफ हो जाएगी। फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में हैं। चौथे पायदान के लिए आरसीबी और सीएसके के बीच जंग है। वैसे, इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, IMD ने 18 मई से 20 मई तक बेंगलुरु में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस लिहाज से आज बारिश के चलते मैच रुक सकता है। Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार आज बारिश होने की 87 प्रतिशत संभावना हैं। शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक यानी मैच के दौरान बारिश होने के 30 से 50 प्रतिशत आसार हैं। फिलहाल शहर में धूप खिली है। आसमान एकदम साफ है। बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।

रात 8.30 बजे से भी मैच होगा तो होगी ओवर कटौती

बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर आशंका जताई जा रही कि मैच देरी से शुरू हो सकता है। रात 8.30 बजे तक भी मैच शुरू नहीं होता है तो ओवर में कटौती की जाएगी। गौरतलब है कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम देश के सभी स्टेडियम के ड्रेनेज सिस्टम से बेहतरीन हैं। ऐसे में मूसलाधार बारिश होने पर ही मैच बाधित हो सकता है। अगर, आरसीबी और सीएसके के बीच का मुकाबला बारिश के कारण प्रभावित है तो चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी।

इस सीजन में चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं हुई है बारिश

इस सीजन में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 6 मुकाबले खेले गए हैं। अच्छी बात है कि अब तक कोई भी मैच बारिश की भेंट नहीं चढ़ा है। आरसीबी ने यहां आईपीएल 2024 के तीन मैच जीते और इतने ही मुकाबले गंवाए हैं।

बारिश हुई तो चेन्नई को फायदा

बारिश होने से आज मैच रद्द हो जाता है तो CSK और RCB को एक-एक अंक मिलेगा। इसके बाद CSK प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं, मैच खेला गया और CSK हार गई तो RCB के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना ज्यादा है। हालांकि, RCB के लिए यह इतना आसान नहीं है। टीम का CSK को सिर्फ हराने से काम नहीं चलेगा। उन्हें पूरी कोशिश करनी होगी कि वह नेट रन रेट के मामले में CSK को पीछे छोड़ दे। अगर, ऐसा नहीं किया गया तो CSK हारने के बाद भी प्लेऑफ में शामिल हो जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Dhoni: धोनी के बयान पर मची खलबली, प्लेऑफ से बाहर होने के बाद ऐसा क्या कह दिया?

नई दिल्ली, रफ्तार। दिग्गज विकेटकीपर एवं बल्लेबाज एमएस धोनी की पहचान शांत स्वभाव और शानदार कप्तानी के लिए होती है। धोनी ने सीएसके को...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵