नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आईपीएल की जबसे शुरुआत हुई है तबसे रॉयल चेलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का हमेशा से सपना रहा है कि वह एक बार ट्रॉफी को अपने नाम करे। RCB के पास विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज हैं, लेकिन RCB अपने सपने को पूरा नहीं कर पाई है। आईपीएल 2024 में 22 मई को राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच एलिमिनेटर मैच हुआ। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। RCB ने मैच में में पहले खेलते हुए 172/8 का स्कोर बनाया। तो वहीं, इसका जवाब देते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट से मैच को जीत कर अपनी झोली में डाल लिया। एलिमिनेटर मैच में में RCB को मिली हार से केवल विराट कोहली का ही नहीं बल्कि कई RCB फैन का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया।
RCB हुई सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल
RCB का ट्रॉफी जीतने का सपना जहां एक टूटा, तो वहीं दूसरी तरफ टीम को ट्रोल किया जाने लगा। सोशल मीडिया यूजर्स ने RCB का खूब मजाक बनाया और जमकर मीम्स शेयर किए।
क्या बोले ट्रोलर्स?
सोशल मीडिया प्लेटफर्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि RCB का टारगेट जीतना है ही नहीं।
वहीं एक अन्य यूजर ने एक वीडियो साझा किया जिसमें दिखाया गया कि चेन्नाई सुपर किंग्स को हराने की बाद RCB कितना खुश थी लेकिन उस मैच के तीन दिन बाद RR से मैच हार जाने के बाद RCB का क्या हाल है।
एक अन्य यूजर ने एक फोटो को शेयर करते हुए दिखाया कि किस तरह RCB फैन अपनी टीम को सपोर्ट करते हैं। लेकिन आखिर में उन्हें सहने को दर्द ही मिलता है।
तो एक अन्य एक्स यूजर ने नायक फिल्म का एक दृष्य दिखाते हुए और लिखा कि तुम्हारे जैसे लोग पहले सपने दिखाते है फिर कहते है कि ऐसा नहीं हो सकता। इसका मतलब RCB फैन्स की उस खुशी से जोड़ा जा सकता है जिसमें उन्होंने क्वालीफाय किया पर एलिमिनेटर में टीम हार गई।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




