back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rayudu: कोहली को ताना मार रहे रायडू, IPL खिताब नहीं जीतने पर कही यह कड़वी बात

Rayudu and Virat Kohli : आईपीएल 2024 के प्लेऑफ से चेन्नई सुपर किंग्स के बाहर होने पर आंसू बहाने वाले पूर्व खिलाड़ी ने अब विराट कोहली पर बहुत बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 (IPL 2024) के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को आठ विकेट से लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) तीसरी बार ट्रॉफी हासिल की है। इस सीजन में सबसे अधिक रन विराट कोहली (Virat Kohli) ने बनाए। कोहली (Kohli) ने सबसे अधिक 741 रन जड़े हैं। इसके लिए उन्हें ऑरेंज कप मिला।

एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान से हार गई थी RCB

बता दें, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) लीग में एलिमिनेटर मुकाबले से आगे नहीं बढ़ सकी। एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स द्वारा रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु (RCB) को हार मिली थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु ने लगातार 6 मैचों में जीत दर्ज करने के बाद प्लेऑफ में एंट्री मारी थी। मगर, एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स से मुकाबला हार गई थी। अब केकेआर के आईपीएल ट्रॉफी जीतने पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू ने विराट कोहली पर तंज कसा है।

RCB के कारण CSK लीग से हो गई थी बाहर

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बाहर होने के बाद रायडू ने आरसीबी और कोहली को ट्रोल किया था। दरअसल, RCB ने अपनी आखिरी लीग मैच में CSK को हराकर लीग से बाहर किया था, जिसके बाद अंबाती रायडू कमेंट्री बॉक्स में रोते दिखे थे।

ऑरेंज कैप से IPL की ट्रॉफी नहीं जीती जाती : रायडू

RCB के फाइनल मुकाबले से बाहर होने पर रायडू ने कहा था कि ऐसी टीम कभी ट्रॉफी नहीं जीत सकती। जिस टीम के खिलाड़ी पर्सनल रिकॉर्ड के लिए खेल रहे हो। रायडू ने अब लीग के फाइनल के बाद फिर कोहली पर निशाना साधा है। फाइनल मैच बाद रायडू ने कहा कि ऑरेंज कैप से IPL की ट्रॉफी नहीं जीती जाती है। ट्रॉफी जीतने को टीम में एकजुटता चाहिए होता है।

KKR में कई मैच विनर खिलाड़ी

अंबाती रायडू ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे KKR में कई मैच विनर खिलाड़ी हैं। मिचेल स्टार्क, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। टीम को ट्रॉफी जीतने को सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया है। एक खिलाड़ी के ऑरेंज कप जीतने से कोई ट्रॉफी नहीं जीत जाती। रायडू से पहले सुनील गावस्कर और गौतम गंभीर कई बार कोहली की आलोचना कर चुके हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...

गर्मी में रहना है फिट, तो फॉलो करें ये असरदार ट्रिक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मार्च महीने के अंत तक गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵