back to top
31.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: शशांक सिंह गलती से बने पंजाब टीम का हिस्सा, शानदार बल्लेबाजी से आलोचकों को दिया करारा जवाब

शशांक सिंह ने इस सीजन ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी बल्लेबाजी में काफी सुधार देखने को मिला है। वे टीम की जीत में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | आईपीएल 2024 में नई रिकाॅर्ड बनाए जा रहे हैं। फिलहाल हर तरह के रिकाॅर्ड टूटते हुए दिख रहे हैं। शुक्रवार को पंजाब किंग्स ने आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया था। ये टी 20 नहीं बल्कि इतिहास में बड़ा बदलाव माना गया है। पंजाब के बल्लेबाज जाॅनी बेयरस्टो ने 108 रन की पारी खेली। प्रभसिमरन ने 20 गेंदों पर 54 रन बनाए थे।

इस मुकाबले में शशांक ने शानदार पारी खेली है। इस पारी से उन्होंने खुद को फिनिशर साबित किया। मैदान पर आते ही शशांक ने चौके और छक्कों की बरसात करना शुरु कर दिया। उन्होंने 28 गेंदों पर 68 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

टारगेट काफी विशाल था

शशांक सिंह दो विकेट गिरने के बाद मैदान पर पहुंचे थे तो टारगेट काफी बड़ा था। मैच में काफी कुछ देखने को मिल रहा था। तब टीम को 51 गेंदों पर 84 रन चाहिए थे। ऐसे में बल्लेबाजी में प्रमोट किए गए शशांक सिंह अच्छा फाॅर्म में नजर आ रहे थे। उन्होंने अपनी पारी में 242 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया था।

नीलामी में शामिल थे एक और शशांक

नीलामी में एक और शशांक शामिल थे जिनकी उम्र 19 वर्ष थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने भूल से छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी को टीम में शामिल किया। इसके बाद काफी विवाद हो गया। नीलामी के अगले दिन ही पंजाब ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि सही शशांक को खरीदा था। इस 32 वर्षीय शशांक ने शानदार पारी के साथ सभी को करारा जवाब दिया। उनकी बल्लेबाजी इतनी जबरदस्त थी कि प्रीति जिंटा भावुक हो गईं और उन्होंने शशांक के लिए एक पोस्ट भी लिख दिया।

प्रीति जिंता हुई भावुक

प्रीति जिंता ने कहा “ऐसा लग रहा है कि आज नीलामी में हमारे बारे में अतीत में कही गई बातों के बारे में बात करने का बिल्कुल सही दिन है। सामान हालात में बहुत से लोग आत्मविश्वास खो देते हैं। दबाव में झुक गए होंगे निराश हो गए होंगे। लेकिन शशांक नहीं”।

“वे साधारण इंसान की तरह नहीं है वे काफी खास हैं। वे एक खिलाड़ी के तौर पर उनके कौशल के चलते नहीं बल्कि वे साकारात्मक रवैया और अविश्वसनीय भावना उनको स्पेशल बना रही है। उन्होंने टिप्पणियों व मजाक को सहज होकर लिया था और कभी भी शिकायत नहीं किया। “

इस सीजन में किया कमाल

आईपीएल 2024 सीजन के दौरान नौ मैच में उन्होंने 65.7 की शानदार एवरेज, 182.6 की जानदार स्ट्राइक रेट से 263 रन बना लिया है। वह टीम के लिए कई छोटी-छोटी मैच विनिंग कैमियो पारी खेली है। यही वजह है कि आज के मैच में उन्हें बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया गया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

“IPL में मैंने अपमान झेला, कुंबले से बात करते हुए रो पड़ा था” क्रिस गेल का बड़ा खुलासा, टीम पर लगाए आरोप

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । IPL के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाने वाले क्रिस गेल ने एक इंटरव्यू में पंजाब किंग्स को...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...