DC Vs MI: दिल्ली कैपिटल्स आज निकालेगा मुंबई इंडियंस का दम? ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा पर निगाहें

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर का मुकाबला होने वाला है। मुकाबले में स्पिनर्स अहम भूमिका निभा सकते हैं।
IPL 2024
IPL 2024Social Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन पिछले मैच में बेहतरी रहा था। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आज जीत का परचम लहराने के लिए अरुण जेटली स्टेडियम मैदान में उतरने वाली है। दिल्ली टीम भी फाॅर्म में दिख रही है। पिछले कुछ मैचों में उन्होंने काफी सुधार किया है। उन्होंने चार में से तीन में जीत हासिल की। दिल्ली की टीम अभी छठे स्थान पर है।

शानदार फाॅर्म में ऋषभ पंत

मुंबई के खिलाफ जीत से दिल्ली को काफी मदद मिलेगी। टीम के लिए कप्तान ऋषभ पंत शानदार फाॅर्म में नजर आ रहे हैं। वो हर मैच में काफी बेहतर लग रहे हैं। उन्होंने इस टूर्नामेन्ट में शानदार बल्लेबाजी की है। संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक और ईशान किशन से चुनौती मिलने की पूरी उम्मीद है। इस मैच में ऋषभ पंत पर टीम की नजर रहेगी। मुंबई इंडियंस से बुमराह भी कमाल कर सकते हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या से भी बेहतर पारी की उम्मीदें हैं।

हेड-टू-हेड आंकड़े

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपटल्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 34 मैच खेले गए हैं। इसमें दिल्ली को 15 मैचों में जीत मिली है। मुंबई ने 19 मैचों में जीत हासिल की। इस बार मुंबई की टीम काफी आगे लग रही है। इस बार दिल्ली काफी भरोसे के बाद मैदान में उतरने वाली है। दोनों ही टीमों में जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।

कैसी होगी पिच?

दिल्ली में अरूण जेटली स्टेडियम की पिच काफी धीमी रहती है। पिछले मैच में ऐसा ही देखने को मिला था। वहीं ये पिच स्पिनर्स के लिए काफी मददगार होने वाली है। तेज गेंदबाज शुरुआत में अपने गेंदबाजी का जलवा दिखाएंगे। वहीं स्पिनर्स से भी पिच पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह। [इम्पैक्ट सब: नुवान तुषारा]।

दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्जे/जे रिचर्डसन, खलील अहमद, मुकेश कुमार। [इम्पैक्ट सब: रसिख सलाम]

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in