back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024 Jio Cinema : आईपीएल फैंस को आज लगेगा बड़ा झटका! अब फ्री में जियो सिनेमा पर नहीं देख सकेंगे मैच

Jio Cinema New Plan : जियो सिनेमा पर आईपीएल देखने वालों को आज बड़ा झटका लग सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर लोग फ्री में आईपीएल मैच नहीं देख सकेंगे। इसको लेकर कंपनी की ओर से आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।

नई दिल्ली, रफ़्तार। जियो सिनेमा द्वारा आज नया सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया जाएगा। हाल में कंपनी ने ट्वीट में एक वीडियो शेयर कर नए प्लान्स लाने का ऐलान किया था। उन्होंने जानकारी दी थी कि यूजर्स बहुत जल्द प्लेटफॉर्म पर Ad-फ्री एक्सपीरियंस ले सकेंगे। इस प्लान के लॉन्च के साथ सवाल भी उठ रहे हैं। सवाल है कि क्या प्लेटफॉर्म आईपीएल के लिए भी पैसे लेगा। जियो सिनेमा द्वारा शेयर वीडियो में एक फैमिली प्लान है। हालांकि कंपनी ने इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी आज नया ऐड-फ्री सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने वाली है।

अभी दो प्लान

Jio Cinema IPL देखने के लिए भी शुल्क ले सकता है। अब तक लोग फ्री में आईपीएल देख रहे हैं, लेकिन लोगों को एड्स देखने पड़ते हैं। अभी Jio Cinema के दो प्लान हैं। एक प्लान 999 रुपए का एनुअल सब्सक्रिप्शन है। दूसरा प्लान 99 रुपए का मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान है। दोनों प्लान लेने के बाद भी प्लेटफार्म पर एड्स देखने को मिलते हैं। इसे दूर करने के लिए जियो सिनेमा ऐड-फ्री सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर रही है।

प्लेटफॉर्म पर मिलते हैं ये फिचर्स

इस प्लेटफॉर्म ने आईपीएल मैचों के लिए अपने एप में बहुत सारे खास फीचर्स शामिल किए हैं। इसके तहत यूजर्स बहुत सारी भाषाओं में मैच की कमेंट्री सुन सकते हैं। 360 डिग्री कैमरा एंगल का इस्तेमाल भी कर पा रहे हैं।

पोकेमॉन कंपनी के साथ डील

हाल में जानकारी सामने आई है कि जियो सिनेमा कंपनी बच्चों से जुड़े कॉन्टेन्ट लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने द पोकेमॉन कंपनी के साथ हाल में एक डील की है।

डील के पीछे का कारण

कंपनी नेटफ्लिक्स और डिजनी प्लस हॉटस्टार जैसे प्रतिद्वंद्वी स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म के साथ प्रतिस्पर्धा करने को अपने प्लेटफॉर्म पर कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए यह Jio Cinema की लेटेस्ट डील है। ऐसा दावा किया जा रहा कि 99 रुपए मंथली प्लान से प्रीमियम प्लान लॉन्च हो सकता है। 84 दिनों वाला प्लान भी लॉन्च होने की संभावना है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया ODI मैच फ्री में कैसे देखें? बिना खर्चा कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू हो रही है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵