back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RCB VS CSK: आज बैंगलोर और चेन्नई के बीच होगा टक्कर, जानें कैसा होगा पिच का हाल

आईपीएल 2024 में चेन्नई और बैंगलोर के बीच मुकाबला होना है। ये मुकाबला बैंगलोर के लिए जीतना जरूरी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| इंडियन प्रीमियर लीग 2024 उस स्टेज में पहुंच चुका है, जिसमें अभी तक प्लेआफ में तीन स्थान बुक हुए हैं। केवल एक ही जगह बची हुई है। मैच नंबर 68 तय कर देता है कि अगले दौर में कौन सी टीम क्वालिफाई करने वाली है। आज का मुकाबला राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स में होना है। ये मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है।

आरसीबी बनाम सीएसके का मुकाबला शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। सीएसके पास प्लेआफ में जगह बनाने का शानदार मौका है। उनके बस ये मैच जीतना जरूरी है। दूसरी तरफ आरसीबी को क्वालिफाई करना है तो 18.1 ओवर में 18 रन बनाकर जीत या सफल टारगेटा का पीछा करने पड़ेगा।

हेड टू हेड

आरसीबी का आईपीएल में पांच बार चैंपियन के खिलाफ कोई खास रिकाॅर्ड नहीं है। आईपीएल की बात करें तो दोनों टीमों में 32 बार आमना सामना हो चुका है। वहीं आरसीबी ने 10 मुकाबले में जीत हासिल की। वहीं एक मुकाबला बिना नतीजा ही रहा है। सीएसके ने बचे हुए 21 मुकाबले में जीत हासिल की है।

कैसा होगा पिच का हाल

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में नए गेंद से गेंदबाजों से काफी मदद मिलने वाली है। लेकिन यह बल्लेबाजों को परेशान करने को लेकर काफी नहीं होगा। दूसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने का फैसला सही बताया गया है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल।

चेन्नई सुपर किंग्स: अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, रिचर्ड ग्लीसन, तुषार देशपांडे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026: रविंद्र जडेजा बनेंगे राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान? सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सबसे बड़ा बदलाव कप्तानी को...
spot_img

Latest Stories

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...