नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| गुजरात टाइटंस ने IPL-2024 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात 19.3 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बेंगलुरु ने 13 ओवर में 6 विकेट पर 13.4 ओवर्स में रन चेज कर लिया है। दिनेश कार्तिक ने 21 रन बनाए हैं। राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 152/6 रहा।
विराट कोहली 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नूर अहमद ने विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया।
जोशुआ लिटिल ने कैमरन ग्रीन (एक रन), ग्लेन मैक्सवेल (4 रन), इम्पैक्ट प्लेयर रजत पाटीदार (2 रन) और फाफ डु प्लेसिस (64 रन) रन की पारी खेली।
गुजरात के बल्लेबाजों का नहीं चला जादू
गुजरात के राहुल तेवतिया 35, डेविड मिलर 30 और शाहरुख खान 37 रन बनाकर आउट हो गए। राशिद खान ने 18 रन बनाए। बेंगलुरु से मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाख और यश दयाल ने 2-2 विकेट हासिल किया।
RCB से कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 23 बॉल पर 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 27 बॉल पर 42 रन बनाए। दोनों ने 92 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। गुजरात से जोशुआ लिटिल ने 4 विकेट झटके, जबकि नूर अहमद को 2 विकेट मिले।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, नूर अहमद, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक, यश दया
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/




