back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

GT Vs SRH: हैदराबाद और गुजरात के बीच आज होगा मुकाबला, जानें क्या होगी प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले में जीत के साथ प्लेआफ में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। गुजरात पहले ही प्लेआफ से बाहर हो चुकी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | आईपीएल के 66 वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस में जोरदार टक्कर होगी। हैदराबाद प्लेआफ में जगह बनाने के लिए मैदान पर पहुंचेगी। वहीं गुजरात की टीम प्लेआफ से बाहर हो चुकी है। अब वो अपने सम्मान के लिए खेलने वाली है। फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद को दो मैच खेलने हैं। टीम की नजर टाॅप 2 में पहुंचने पर रहेगी। सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 मुकाबले में 18 अंक प्राप्त किया है।

ट्रेविड हेड का जारी है शानदार फाॅर्म

पिछले मुकाबले में हैदराबाद को जीत मिली थी। लखनऊ को हराया था। मुकाबले में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ पारी खेली थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस मुकाबले गुजरात को हराकर मनोबल बढ़ाना चाहेगी।

हेड टू हेड

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइंटंस की बात करें तो गुजरात की टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। इन दोनों ने अभी तक चार मुकाबले खेले हैं। इसमें से गुजरात ने तीन मैचों में जीत हासिल की है। वहीं केवल एक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत मिली है। इस सीजन में होने वाली पिछले मैच में गुजरात की टीम ने जीत हासिल की।

कैसा होगा पिच का हाल

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मदद रहती है। इस मैदान पर खूब रन बनते हैं। इसकी वजह से बड़ा स्कोर बनाने में भी आसानी होती है। आज के मुकाबले में जमकर रन बनने की उम्मीद लगाई जा रही है।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

नीतीश रेड्डी के पिता ने बेटे के क्रिकेट के लिए छोड़ दी थी सरकारी नौकरी, बांग्लादेश के खिलाफ खूब गरजा था बल्ला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत के ऑल राउंडर खिलाड़ी नीतीश रेड्डी के पिता मुतयाला रेड्डी ने हिंदुस्तान जिंक की सरकारी नौकरी से 25 साल...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵