back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Team India के हेड कोच बनेंगे Gautam Gambhir! BCCI ने दिया ऑफर, केकेआर का क्या होगा?

BCCI: बीसीसीआई ने टीम इंडिया के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालने का ऑफर पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर को दिया है। फिलहाल गंभीर आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया को नया हेड कोच देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को हेड कोच की जिम्मेदारी संभालने का ऑफर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने सोमवार को गंभीर को अप्रोच किया था। गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे देंगे। द्रविड़ का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पद छोड़ेंगे द्रविड़

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप 2024 तक बढ़ा दिया गया था। द्रविड़ ने अब अपनी नियुक्ति के लिए आवेदन करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद BCCI ने हेड कोच के पद पर आवेदन मांगे हैं। अभी पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर BCCI के लिए सबसे बड़ी पसंद हैं।

शाहरुख खान ने टीम संभालने के लिए गंभीर को दिया था ब्लैंक चेक

अगर, गौतम गंभीर की बात करें तो वह आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर हैं। इस आईपीएल सीजन में केकेआर ने दमदार प्रदर्शन किया है। यह टीम प्लेऑफ में सबसे पहले जगह बनाई। इतना ही नहीं केकेआर आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर काबिज है। शाहरुख खान ने गौतम गंभीर को टीम संभालने के लिए ब्लैंक चेक दे दिया था। फिलहाल गंभीर की ओर से बीसीसीआई के ऑफर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

तीन फॉर्मेट के लिए एक ही कोच किए जाएंगे नियुक्त

बीसीसीआई सचिव जय शाह कह चुके हैं कि टेस्ट, वनडे और टी-20 फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कोच नहीं नियुक्त होंगे। ऐसे में तीनों फॉर्मेट के लिए एक कोच की तलाश है। टीम इंडिया का नया कोच 3.5 साल तक जिम्मेदारी संभालेगा। बीसीसीआई ने मुख्य कोच के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई रखी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘राजनीति में असफल, अब टीम में कर रहे पॉलिटिक्स’, कुलदीप यादव को बाहर रखने पर PAK बल्लेबाज का गंभीर पर निशाना

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...