back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: धोनी के बाद रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, पंजाब के खिलाफ कर सकते हैं कारनामा

Rohit Sharma IPL Records: महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा भी बड़ा कारनामा कर सकते हैं। आईपीएल 2024 में आज के मुकाबले में रोहित इतिहास रच सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। इस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन में 32 मैच खेले जा चुके हैं। कुछ टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है तो कुछ के लिए सीजन बेहद खराब रहा है। मुंबई इंडियंस के लिए भी यह सीजन खास नहीं रहा है। टीम में कप्तानी और कई बदलावों का असर दिख रहा है। यही वजह है कि प्वाइंट्स टेबल में टीम निचले पायदान पर है। वहीं, टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बड़ा रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर हैं। IPL का 33वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच है। मैच में मैदान पर उतरते ही रोहित एक रिकॉर्ड बना लेंगे।

इस बड़े रिकॉर्ड के पास रोहित

IPL में सबसे सफल खिलाड़ियों में रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर आएगा। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती है। रोहित इस सीजन भले कप्तान न हो, लेकिन रिकॉर्ड और रोहित नाता पुराना रहा है। पंजाब के खिलाफ आज खेले जाने वाले मैच में रोहित अपना 250वां IPL मैच खेलेंगे।

IPL में धोनी ने खेले हैं 250 मैच

IPL में रोहित शर्मा के अलावा सिर्फ धोनी ने 250 मुकाबले खेले हैं। धोनी ने 256 मुकाबले खेले हैं। माही ने इसी सीजन 250वां आईपीएल मैच खेला था। रोहित अब 250वां मैच खेलने को तैयार हैं। यह मैच पंजाब स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित के अलावा इसी सीजन में दिनेश कार्तिक, विराट कोहली भी 250वां मैच खेल सकते हैं। ये खिलाड़ी इस सीरीज में अपने बचे सभी मैच खेलते हैं तो वह 250वां मैच पूरा कर लेंगे।

सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ी

1.एमएस धोनी-256 मैच

2.रोहित शर्मा-249 मैच

3.दिनेश कार्तिक-249 मैच

4.विराट कोहली-244 मैच

5.रवींद्र जडेजा-232 मैच

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

WPL 2026: मुंबई इंडियंस को यूपी वॉरियर्स से हार के बाद हुआ नुकसान, पहले नंबर की रेस में दबदबा बनाए रखी ये टीम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के चौथे सीजन में अब तक 8 मैच हो चुके हैं। इस बीच...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...