back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल 2022: विस्फोटक पारी देखने के बाद रसेल को बिलिंग्स ने द स्टार कहा

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विकेटकीपर-बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल की पारी ने हैरान कर दिया, जिन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेली थी, जिससे शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में दो बार के आईपीएल चैंपियन ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया था। इंग्लैंड के 30 वर्षीय क्रिकेटर ने रसेल को द स्टार के नाम से संबोधित किया, जो अपनी बल्लेबाजी से किसी भी टीम को तबाह कर सकते हैं। पंजाब किंग्स को आउट करने के बाद 138 रनों का पीछा करते हुए पंजाब के गेंदबाजों ने केकेआर दबाव बनाया था, आठवें ओवर में उन्हें 51/4 पर कर दिया। लेग स्पिनर राहुल चाहर के सही लेंथ पर हिट करने से केकेआर 23 गेंदों पर केवल 10 रन ही बना सका, जबकि दो विकेट नीतीश राणा और कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में खो दिए। इसके बाद जो हुआ वह देखने लायक था। वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ने 10वें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बरार की गेंद पर दो छक्के लगाए, जिसमें 17 रन बने। रसेल ने इसके बाद अपने जमैका के समकक्ष ओडियन स्मिथ को धुलाई के लिए चुना, बिलिंग्स के सामने तीन छक्कों और एक चौके मारे। 15वें ओवर में रसेल ने तीन और छक्के लगाकर लक्ष्य का पीछा किया। बिलिंग्स ने कहा, मेरे लिए वहां मैच को बनाए रखने और उनका (रसेल) समर्थन करना था। बिलिंग्स ने कहा, वह स्टार है और मैं उन्हें अपना खेल खेलते देखना चाहता था। वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, जिससे मैं हैरान हो गया। वह किसी भी मैच में किसी भी टीम को अपनी बल्लेबाजी से परेशान कर सकते हैं। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

GT vs RR Pitch Report: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज महामुकाबला, जानिए अहमदाबाद की पिच का मिजाज

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का 9वां मैच आज 4 अप्रैल को Gujarat Titans और Rajasthan Royals के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला Narendra...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵